ऑपरेशन ''समुद्र सेतु'' के जरिए वापिस आएंगे विदेश में फंसे भारतीय

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2020 - 03:35 PM (IST)

कोरोनावायरस जैसे संकट के समय में हमारे देश के कई सारे नागरिक विदेशों में फंसे है जिनकी अब घर वापसी करने की तैयारी की जा रही और इन भारतीयों को भारतीय नौसेना अपने ऑपरेशन समुद्र सेतु से वापिस लाएगी। भारतीय नौसेना ने राष्ट्रीय प्रयास के रूप में इस ऑपरेशन को शुरू किया है। 

नौसेना ने अपने दो जलपोत मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मंगलवार को माले के लिए रवाना कर दिए हैं। इन जलपोतों से 1000 भारतीयों को स्‍वदेश लाया जाएगा। मालदीव से भारतीयों को लेकर दो जहाज कोच्चि आएंगे। इस ऑपरेशन के पहले चरण में 8 मई से भारतीय नागरिकों का निकासी अभियान शुरू होगा। 

PunjabKesari

भारतीय नौसेना के जलपोत 'जलअश्व' और 'मगर' मॉलदीव के माले बंदरगाह के लिए रवाना हो गए हैं। भारत सरकार इस कोरोना महामारी के मद्देनज़र विदेशों में फंसे भारतीयों पर नजर बनाए हुए हैं। सरकार ने नौसेना को समुद्र के रास्ते से भरतीय नागरिकों को वापिस लाने का टास्क दिया है। 

मालदीव गणराज्य में भारतीय नागरिकों की एक सूची तैयार हो रही है जिन्हें नौसेना के जहाजों द्वारा ले जाया जाएगा। इन सब की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी और फिर उन्हें जहाजों से भारत लाया जाएगा। वापसी के दौरान जहाज पर सभी तरह की सुविधाओं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। 

जिन भारतीयों को वापिस लाया जाएगा उन्हें केरल के कोच्चि में उतारा जाएगा वहां फिर उनकी देखभाल के लिए राज्य के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। ये ऑपरेशन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विभिन्न एजेंसियों और राज्य सरकारों के समन्वय से आगे बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static