Indian Idol के विनर पवनदीप ने लेडी लव अरुणिता से रचाई शादी ! वायरल हुई दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 03:05 PM (IST)

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड में इसकी अलग ही धूम देखने को मिल रहा है। राजकुमार- पत्रलेखा और कटरीना- विक्की के बाद अब एक और फेमस जोड़ी की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। दूल्हा-दुल्हन की इस तस्वीर को देख लोग खुश भी हैं और हैरान भी।


हम बात कर रहे हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राज और शो की रनरअप रहीं अरुणिता कांजीलाल की। शो में सुर्खियों बटाेरने के बाद अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने  गुपचुप शादी रचा ली है। 

लोग पवनदीप और अरुणिता से सवाल कर रहे हैं कि- क्या सच में आप एक दूसरे के हो गए हैं। अगर आपके भी मन में ये सवाल है तो बता दें कि यह तस्वीर फेक है, इसे  एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 


तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि- क्या आप इनको ऐसे देखना चाहते हैं। वायरल हो रही तस्वीर में देख सकते हैं कि अरुणिता लाल लहंगा पहने दुल्हन बनी हुई हैं तो वहीं पवनदीप ने भी गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों ने गले में जयमाला भी डाली हुई है। 

 इंडियन आइडल 12 के शो के दाैरान से ही इन दोनों की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ दिनो पहले ही  पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। अब यह तस्वीर चर्चा में बनी हुई है। 
 

Content Writer

vasudha