पाकिस्तान से विदेश में इंडियन फैशन के झंड़े गाड़ रही है अनामिका, जानिए इनकी लाइफस्टोरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 12:14 PM (IST)

इंडस्ट्री चाहे कोई भी लेकिन महिलाएं कभी भी खुद को पीछे नहीं पाती, उन्हें सिर्फ काम करने का मौका चाहिए, ताकि वह खुद को साबित कर सकें। जब एक महिला किसी मुकाम पर पहुंचती है तो वह उस इंडस्ट्री में काम कर रही बाकी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनती है। आज राजस्थान की जोधपुरी में जन्मी 47 साल की अनामिका इस समय न केवल इंडिया में बल्कि पाकिस्तान व विदेश में भी अपने इंडियन फैशन डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। इनके डिजाइन में बहुत ही रॉयल लुक होता है जो कि सभी को बहुत ही जल्द सबको पसंद आती हैं। अनामिका ने अपने डिजाइन में भारतीय कपड़ों के साथ पश्चिमी ड्रेसेज को शामिल किया। आज फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने के बाद वह बाकी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकीं हैं। आइए आज आपको बताते है अनामिका के जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। 

सोनम से लेकर करीना तक के लिए की है ड्रेस डिजाइन 

अनामिका ने इस समय फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई हुई है। इनकी क्लाइंट लिस्ट में बॉलीवुड के की सितारे शामिल हैं, जिनमें सोनम कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका, जाह्ववी कपूर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ओर भी कई नामी सितारे इनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही उन्होंनें मौसम, फैशन, भाग मिल्खा भाग, आयशा फिल्म के भी ड्रेस डिजाइन की हैं। 

 

 

खुद के लेबल को किया प्रोमो 

यह अपने कपड़ों को अपने ही लेबल के साथ प्रोमोट करती हैं। जिसमें उनका खुद का अंतरराष्ट्रीय लेबल 'अनामिका' हैं। यह पहली भारतीय है जिनका खुद का अंतरराष्ट्रीय लेबल लगाया गया हैं। 2007 में पेरिस में हुई फैशन वीक में अपने डिजाइन शो करने वाली यह पहली भारतीय हैं। उसके बाद इन्होंने 2010 में लंदन फैशन वीक में पार्टिसिपेट किया। समाज सेवा में आगे बढ़ते हुए इन्होंने अपनी कमाई का एक बड़ी हिस्सा टाटा कैंसर अस्पताल व अक्षय पेटी फाउंडेशन के लिए दिया हैं। 

भारतीय कपड़ों को दिया मॉडर्न लुक 

भारतीय कपड़ों को मॉडर्न लुक देते हुए अनामिका ने धोती पैंट, ट्यूलिप ड्रैप, लहराती कपड़ा, दो पल्लू इन धोती के फैशन की शुरुआत की, जो कि आज हर भारतीय महिला व लड़की पहन रही हैं। इनकी डिजाइन की हुई ड्रेस हर बार ट्रेंड में काफी फेम्स होती है व पसंद की जाती हैं। 

 

नरेंद्र मोदी के खादी व ग्राम उद्योग से भी जुड़ी 

इस समय फैशऩ इंडस्ट्री के साथ जुड़े होने के साथ वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात राज्य खादी व ग्राम उद्योग के साथ भी जुड़ी हुई हैं। जहां पर वह खादी के कपड़ों के डिजाइन पेश करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में हुई ब्राइडल एशिया एग्जिबिशन में भी पार्टीसिपेट किया हैं। जिसमें उन्होंने बतौर पहली भारतीय महिला डिजाइनर के तौर पर पार्टीसिपेट किया था। इसके साथ ही लेकमे व लंदन फैशन वीक में भी अपनी ड्रेसेज पेश कर चुकी हैं। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal