क्रिसमिस नाइट पार्टी के लिए बेस्ट है भारत ये जगहें

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 11:22 AM (IST)

साल 2017 खत्म होने को हैं। साल के आखिरी महीने दिंसबर में लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में जुट जाते है। ऐसे में अगर आप घूमने-फिरने का प्लान बना रहें है तो आप भारत की इन जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा ले सकते है। भारत की इन जगहों पर आप नाइट पार्टी, लाइव म्यूजिक, स्पेशल पेस्ट्री-केक, मफिन आदि के साथ अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को मजेदार बना सकते है। तो आइए जानते है भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में।
 

1. शिलॉन्‍ग
कम खर्च में क्रिसमस पार्टी का मजा लेने के लिए आप शिलॉन्ग की खूबसूरत वादियों में जा सकते है। रोशनी से सजा शहर और यहां के लोकगीतों आपके क्रिसमस पार्टी को यादगार बना देंगे।

2. केरल
केरल में मौजूद सबसे ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़के रोशनी और हरियाली से भरी हुई दिखाई देती है।

3. पुडुचेरी
यहां के खूबसूरत बीचों में आप अपनी क्रिसमस पार्टी का भरपूर मजा ले सकते है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।

4. गोवा
अपनी खूबसूरत चर्चों के लिए विश्वभर में मशहूर गोवा में आपके क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा दुगुणा हो जाएगा। इसके साथ ही यहां होने वाली लेट नाइट पार्टी और लाइव म्यूजिक आपके ट्रिप का मजा बढ़ा देंगे।

5. मुंबई
मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। यहां के मॉल, बाजार, सड़को क्रिसमस ट्री, लाइट्स और अन्य सजावट के साथ सजाया जाता है। यहां आप नाइट क्रिसमस पार्टी का जमकर मजा ले सकते है।

6. गुजरात
गुजरात के समुद्र दमन एंड दीव भी क्रिसमस के मौके पर चमक उठता है। यहां पर पुर्तगाली टच में क्रिसमस मनाया जाता है। इसके अलावा यहां स्पेशल कल्‍चरल प्रोग्राम्‍स भी किए जाते है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari