साल 2021 की भारत की सबसे अमीर महिलाएं, इनकी कुल संपत्ति करोड़ों नहीं अरबों में

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 11:08 AM (IST)

एक समय महिलाओं को सिर्फ घर व रसोई संभालने वाली कहा जाता था। मगर आज की महिलाओं ने इस बार को गलत साबित कर दिया। आज की महिलाओं ने इस बात को साबित कर दिखाया हैं कि वे पुरुषों की बराबरी करने में किसी भी तरह से असमर्थ नहीं हैं। यहीं नहीं वे आज पुरुषों से कहीं आगे निकलकर दुनियाभर में कई मुकाम हासिल कर रही हैं। दुनियाभर की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों की बागडोर आज महिलाएं ही संभाल रही है। आपको बता दें कि इंदिरा नूई, चंदा कोचर, शिखा शर्मा, नैना लाल क़िदवई, किरन मज़ूमदार शॉ आदि ऐसे नाम हैं जिन्होंने देश के साथ पूरी दुनिया में भी अपनी काबिलियत से एक अलग पहचान बनाई है।


इसके साथ ही दुनिया की मशहूर फ़ोर्ब्स (Forbes) मैगज़ीन ने साल 2021 की सबसे अमीर भारतीय महिलाओं की सूची भी जारी की है। चलिए आज हम आपको देश की 10 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताते हैं...


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

सावित्री जिंदल का नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सबसे पहले स्थान पर लिया जाता है। सावित्री जी स्टील कंपनी 'जिंदल समूह' की चेयरपर्सन और भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आती है। साल 2021 में इनकी कुल संपत्ति18 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास है।

pc: Catch News

विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta)

विनोद राय गुप्ता भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला है। वे हैवेल्स इंडिया की प्रमुख है। इनकी कंपनी इलेक्टिकल से लेकर अप्लायंसेज बनाने का काम करती है। इसके साथ ही इनका कारोबार करीब 40 देशों में स्थापित है। विनोद राय गुप्ता जी की साल 2021 में कुल संपत्ति करीब 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।


p: Forbes India

फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)

फाल्गुनी नायर का नाम भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला के तौर पर लिया जाता है। वे भारत की मशहूर ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी Nykaa की सीईओ हैं। फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

pc: Vogue India
 
रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​(Roshni Nadar Malhotra)

रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की चौथी सबसे अमीर महिला व भारत के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति शिव नाडर की बेटी हैं। रोशनी ने साल 2020 में अपने पिता के आईटी कंपनी HCL Technologies में काम करना शुरु किया। आज के समय में रोशनी HCL की सीईओ हैं और उनकी साल 2021 की कुल संपत्ति 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

pc: Fortune India

दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath)

दिव्या गोकुलनाथ भारत की ऑनलाइन एज्युकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी BYJU'S की को-फाउंडर हैं। उन्होंने साल 2011 में अपने पति बायजू रवींद्रन के साथ इस कंपनी की स्थापना की थी और अब देश की सबसे अपनी महिलाों की लिस्ट में अपना नाम लेकर आई। दिव्या जी की कुल संपत्ति 4.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

pc: Femina.in

लीना तिवारी (Leena Tewari)  

लीना तिवारी देश की मशहूर फार्मा कंपनी 'USV इंडिया' की चेयरपर्सन की रूप में कार्य कर रही हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 4.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

pc: Indiatimes.com

किरण मज़ूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw)

किरण मज़ूमदार शॉ 'बायोकॉन लिमिटेड' और 'बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड' की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। किरण मज़ूमदार शॉ जी की कुल संपत्ति लगभग 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास बताई गई है।

pc: Mint

मल्लिका श्रीनिवासन (Mallika Srinivasan)

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में मल्लिका श्रीनिवासन का नाम भी आता है। वे देश की प्रमुख एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फ़ार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 2.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर के है।

pc: www.jagran.com

नीलिमा मोटापर्ती (Nilima Motaparti)

नीलिमा मोटापर्ती Divi's Laboratories कंपनी की डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की जिस स्थापना उनके पिता फार्मा लीजेंड मुरली कृष्ण प्रसाद दिवी द्वारा की गई थी। नीलिमा मोटापर्ती भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में आती है। इनकी कुल संपत्ति करीब 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

pc: StarsUnfolded

राधा वेम्बु (Radha Vembu)

राधा वेम्बु मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Zoho Corp के संस्थापक श्रीधर वेम्बू की बहन व एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं। वे इस कंपनी की डायरेक्ट भी है। राधा जी की कुल संपत्ति 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास है।

pc: StarsUnfolded

Content Writer

neetu