देश का सबसे खूबसूरत बीच, लेकिन पानी में उतरना क्यों है मना?

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 04:49 PM (IST)

नारी डेस्क : भारत में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन साउथ इंडिया की खूबसूरती का अलग ही मजा है। जब भी दक्षिण भारत की बात होती है, लोग पहाड़ों और हिल स्टेशन का जिक्र जरूर करते हैं, लेकिन यहां के बीच भी किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक है चेन्नई का मशहूर मरीना बीच (Marina Beach), जो अपनी लंबाई, सुंदरता और शांत माहौल के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। करीब 13 किलोमीटर लंबा यह बीच भारत का सबसे लंबा और दुनिया के सबसे लंबे शहरी बीचों में से एक माना जाता है। हर दिन यहां हजारों लोग घूमने, फोटोग्राफी करने, मॉर्निंग वॉक और फैमिली टाइम बिताने आते हैं। लेकिन इतनी खूबसूरत जगह होने के बावजूद यहां समुद्र में उतरने या तैरने की सख्त मनाही है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है? आइए जानते हैं।

मरीना बीच की खासियत

मरीना बीच चेन्नई के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह बीच बसंत नगर से लेकर फोर्ट सेंट जॉर्ज तक फैला हुआ है। यहां का सनराइज नजारा लोगों को बेहद पसंद आता है। सुबह के समय ठंडी हवा और समुद्र की लहरें इस जगह को और खास बना देती हैं। यहां आने वाले लोग स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी खूब आनंद लेते हैं। भुट्टा, चाट, दक्षिण भारतीय स्नैक्स और सी-फूड यहां की खास पहचान हैं। इसके अलावा यह जगह फोटोग्राफी, मॉर्निंग वॉक और फैमिली आउटिंग के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है।

PunjabKesari

आखिर पानी में उतरने की मनाही क्यों है?

मरीना बीच की सबसे बड़ी खासियत ही इसकी सबसे बड़ी चुनौती भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां समुद्र की लहरें अचानक बहुत तेज हो जाती हैं। कई बार शांत दिखने वाला पानी कुछ ही सेकंड में खतरनाक रूप ले लेता है। इसके अलावा यहां कई जगहों पर अंडरकरंट यानी पानी के अंदर तेज बहाव होता है। यह बहाव लोगों को समुद्र की ओर खींच सकता है, जिससे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि प्रशासन लोगों को ज्यादा अंदर जाने से रोकता है और बीच पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां तैराकी करना या गहरे पानी में जाना सेफ नहीं माना जाता।

क्या फिर भी मरीना बीच घूमने जाना चाहिए?

बिल्कुल जाना चाहिए। मरीना बीच अपनी खूबसूरती और शांत माहौल के लिए बेहद खास जगह है। यहां बैठकर समुद्र का नजारा देखना, ठंडी हवा का आनंद लेना और शाम का समय बिताना अपने आप में शानदार अनुभव हो सकता है। बस जरूरत है कि आप सुरक्षा नियमों का पालन करें और समुद्र के ज्यादा करीब जाने से बचें।

यें भी पढ़ें : बार-बार मीठा खाने की क्यों होती है क्रेविंग, जानें शरीर किन कमियों को दे रहा संकेत

 

मरीना बीच कैसे पहुंचे?

चेन्नई शहर से मरीना बीच पहुंचना बेहद आसान है। यहां टैक्सी, ऑटो और लोकल बसों की सुविधा आसानी से मिल जाती है। चेन्नई में गर्मी काफी ज्यादा होती है, इसलिए कोशिश करें कि सुबह या शाम के समय ही बीच घूमने जाएं। इस दौरान मौसम थोड़ा सुहावना रहता है और बीच का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

PunjabKesari

घूमते समय इन बातों का रखें ध्यान

समुद्र में ज्यादा अंदर तक न जाएं
बच्चों का खास ध्यान रखें
साफ-सफाई बनाए रखें
खराब मौसम या तेज बारिश में बीच पर जाने से बचें
प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड जरूर पढ़ें।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

 

मरीना बीच सिर्फ चेन्नई ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध बीचों में से एक है। इसकी लंबाई, खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण इसे खास बनाते हैं। हालांकि, समुद्र की तेज लहरों और अंडरकरंट की वजह से यहां पानी में उतरना खतरनाक हो सकता है। अगर आप नियमों का पालन करते हुए यहां घूमने जाएं, तो यह जगह आपके लिए यादगार अनुभव साबित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static