भारत के बैस्ट 5 सैल्फी डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 06:04 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): भारत में सेल्फी लेने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग सेल्फी लेने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं। जैसे- नई-नई जगह जाकर सेल्फी लेना, अलग-अलग पोज बनाना और भी बहुत कुछ। अगर आप भी इनमें से एक हैं और सेल्फी लेने के लिए नई-नई जगहों की तालाश करते हैं तो तैयार हो जाइए। आज हम आपको भारत के 5 बेस्ट सेल्फी डेस्टीनेशन्स के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फोटो क्लिक करके एक परफैक्ट सेल्फी लुक पा सकते हैं।

 

1. फूलों की घाटी (उत्तराखंड)

हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड प्रकृति का एक अनोखा उपहार है। यहां फूलों की घाटी 3 किमी लंबी और आधा किमी चौड़ी है। यहा सेल्फी लेना आपकी जिंदगी के लिए सबसे यादगार पल होगा। 

2. डल झील (कश्मीर)

श्रीनगर की खूबसूरत वादियां अपनी खूबसूरती के कारण सभी को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। इस झील का पानी बेहद ही साफ-सुथरा है। यहां की नांव में बैठकर सेल्फी लेने का अपना ही मजा है।

3. पेंगोंग झील (लद्दाख)

यह झील लद्दाख को और खूबसूरत बनाती है। इस झील को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। आप भी एक बार यहां जाएं और सेल्फी जरुर लें।

4. जैसलमेर (राजस्थान)

राजस्थान के एक छोर में बसा जैसलमेर अपने किलों के कारण प्रसिद्ध है। यहां आप ऊंट की सवारी करते हुए सेल्फी ले सकते हैं।

5. नूरानंग झरना (अरुणाचल प्रदेश)

इस झरने को ‘जुंग झरने’ के नाम से भी जाना जाता है। नूरानंग झरने का सफ़ेद ठंडा पानी 100 मीटर से भी अधिक ऊंचाई से मूसलधार बारिश के रूप में गिरता है। ऐसी जगह पर सेल्फी लेना तो बनता ही है।

Punjab Kesari