24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1 लाख नए केस, मरने वालों की संख्या 3 हजार तक पहुंची

punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 10:14 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में कमी नजर आई। बीते 24 घंटों में 1,52,734 नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस संक्रमण से 3,128 लोगों ने अपनी जान गवां ली है। कोरोना वायरस से ठीक होकर करीब 2,38,022 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल  2,80,47,534 हो गई है। अब तक कुल 2,56,92,342 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 3,29,100 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में एक्टिव केस की गिनती 20,26,092 है। साथ ही इस संक्रमण से बचाव के लिए 21,31,54,129 लोगों को कोरोना टीके की डोज दी जा चुकी है।

PunjabKesari

दिल्ली में आज से अनलाॅक हो गया है। आज से कुछ एहतियातों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने की इजाजत दे दी गई है। जबकि कर्फ्यू को 7 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static