भारत में ही ये खूबसूरत वाटरफॉल्स, पार्टनर के साथ जाएं जरूर

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 07:12 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): भारत में घूमने-फिरने के लिए कई खूबसूर जगहें हैं। यहां पर कई वाटरफॉल्स हैं जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमाटिंक वेकेशन प्लान कर रहे है तो इन वाटरफॉल्स पर जरूर जाएं। आज हम आपको भारत के सबसे अधिक खूबसूरत वाटरफॉल्स के बारे में बताएंगे। 

1. जोग वाटरफॉल, कर्नाटक
यह कर्नाटक का फेमस वाटरफॉल है। जोग वाटरफॉल शिमोगा जिले में स्थित है, जो शारवथी नदी के पानी से बनता है। स्थानीय लोग इसे गेर्सोपपा(Gersoppa) वाटरफॉल भी कहते हैं। 

2. अथिराप्पिल्ली वाटरफॉल, केरल
केरल अपने खूबसूरती के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत वाटरफॉल्स हैं। अथिराप्पिल्ली 80 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। यह पर्यटकों का आकर्षित केंद्र है।

3. खंडधार वाटरफॉल, उड़ीसा
खंडधार उड़ीसा का सबसे बड़ा वाटरफॉल है। यह 801 फीट की कुल ऊंचाई के साथ भारत के 12 वें स्थान पर स्थित है।

4. कोर्तल्लम वाटरफॉल, तमिलनाडु
कोर्तल्लम वाटरफॉल तमिलनाडु के तिरुलेनवेली जिले में शहर के पश्चिमोत्तर घाट पर स्थित है। इस जगह पर कई वाटरफॉल्स हैं, जहां कई लोग आना पसंद करते हैं। 

5. धौंधर वाटरफॉल, मध्य प्रदेश 
यह वाटरफॉल भारतीय पर्यटन स्थल में से एक है। यह वाटरफॉल मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित है।

Punjab Kesari