वीकेंड होलीडे के लिए बेस्ट है भारत के ये खुबसूरत Beach

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:24 PM (IST)

घूमने का प्लान बनाते समय आपके मन में हिल स्टेशन का ही ख्याल आता है। भारत में बहुत से खुबसूरत हिल स्टेशन है लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ खुबसूरत बीचों के बारे में बताने जा रहें है। भारत के इन बीचों में घूमने के लिए हर साल लाखों टूरिस्ट आते है। आइए जानते है भारत के इन खुबसूरत और शांत बीचों के बारे में।

 

1. गोवा, कलंगुट बीच
बेस्ट बीचों के लिए गोवा सबसे फेमस जगह है लेकिन यहां के कलंगुट बीच पर आप अपनी छुट्टीया आराम से बिता सकते है। यहां पर आप वाटर स्पॉर्ट और पैराग्लाइडिंग का भरपूर मजा ले सकते है।

2. केरल, कोवालम बीच
लाईटहाउस, हवा और समुंद्र बीच के मेल से बना यह केरल का सबसे फेमस बीच है। तिरुवनंतपुरम से लगभग 18 कि.मी पर स्थित इस बीच पर जाकर बड़े भी बच्चे बन जाते है। 

3. मुंबई, जूहू बीच
ये महाराष्ट्र के सबसे फेमस बीचों में से एक है। मुंबई में स्थित ये बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर घूमने के साथ-साथ आप मुंबई दर्शन भी कर सकते है।

4. अंडमान, राधा नगर बीच 
अंडमान का हैवलॉक आइलैंड राधा मगर के नाम से जाना जाता है। 2004 में इसे एशिया घोषित किया गया है। यहां के शांत और साफ वातावरण में आप अपनी छुट्टीयां आराम से बिता सकते है।

5. कर्नाटक, उल्लाल बीच
कर्नाटक में मैंगलोर, उल्लाल, देवबाघ और गोकरना बीच है लेकिन इसकी सुंदरता ही कुछ अलग है। उल्लास के लिए फेमस इस बीच पर हर साल कई टूरिस्ट आते है।

Punjab Kesari