Independence Day पर दिखना है खास तो फॉलो करें ये MakeUp Tips

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 05:35 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस भारत देश का राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन भारत को कैद से आजाद हुआ था। ऐसे में यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद ही खास माना जाता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई दिन को मनाने में बेहद ही एक्साइटिड होता है। ऐसे में अगर आप कॉलेज गर्ल है तो आप इस दिन खास ट्राई कलर मेकअप कर सकती है। चलिए आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस के शुभ मौके पर मेकअप के टिप्स देते हैं।

आइशैडो

आप आंखों पर तिरंगे के तीनों रंगों से आंखों पर मेकअप कर सकती है। इससे आपको सिंपल व अट्रैक्टिव लुक मिलेगा।

मिक्स आईलाइनर

अगर आप आईशैडो लगाना पसंद नहीं करती है तो आप तीनों रंगों के आईलाइनर इस्तेमाल कर सकती है। वहीं आजकल वैसे भी लड़कियों में कलरफुल आईलाइनर लगाने का काफी ट्रेंड है। साथ ही इसे लगाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। ऐसे में आप मिनटों में ही तैयार हो सकती है।

नेल आर्ट

चेहरे के साथ-साथ हाथों पर नेलपेंट भी ट्राई कलर यूज करें। आप शिमरी, सिंपल और मैट तीनों तरह की नेल पेंट्स इस्तेमाल कर सकती है। इसके लगाने के लिए नाखूनों पर तीनों रंगों की एक-एक लाइन ड्रा करें। आप इन नेल पेंट्स से नेल्स पर तिरंगा भी बना सकती है।

चूड़ियां

इसके अलावा आप तिरंगा चूड़ियां भी पहन सकती है। आपको तिरंगा चूड़ियां बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए आप सिंपल से लेकर स्टोन किसी भी तरह की चूड़ियां खरीद सकती है।

 

Content Writer

neetu