Independence Day पर बच्चों को सिखाएं Tricolor DIY क्रिएटिव आइटम्स

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 02:01 PM (IST)

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वैसे तो पहले इस दिन स्कूल-कॉलेजों में खास प्रोग्राम आयोजित होते थे। मगर बीते साल की तरह इस बार भी कोरोना के कारण कोई खास प्रोग्राम नहीं है। ऐसे में आप घर पर बोर हो रहे बच्चों से कुछ क्रिएटिविटी करवा सकते हैं। चलिए आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कुछ आसान से ट्राई कलर से चीजें बनाना सिखाते हैं...

इसके लिए लोहे की तार को गोल आकार में मोड़कर उसे हरे, सफेद और केसरी रंग से लपेट दें। बाद में तीनों रंग के रिबन लेकर नीचे की ओर बांध दें।

घर के लिए ट्राईकलर वॉल हैंगिंग भी बनाना सही रहेगा। इसके लिए एक लकड़ी को गोल करके बांध लें। फिर उसे ऊन की मदद से लपेट लें।

तिरंगे कलर के शिमरी पेपर लेकर आप इससे बटरफ्लाई की शेप ड्रा करके उसके काट सकती है। इसके बाद इसे चाट पेपर पर चिपकाकर किसी दीवार पर लगा दे।

इसके लिए बराबर लंबाई की लकड़ियां लेकर उससे स्टार बनाएं।

इसके लिए सबसे पहले लकड़ी को नकली फूलों से सजाएं। बाद में तिंरगा रंग की ऊन लेकर उससे यह टैसल बनाकर लगा दें।

आप बच्चों से तिरंगे से मैच फूल बना सकती है। इसके लिए आपको बस पेपर और गूंद की जरूर होगी। तीनों रंग के पेपर काटकर कोन बनाएं। फिर उसे गोंद से जोड़ कर ऊपर अशोक चक्र की तरह एक गोल काट चिपका दें।

आप कागज की जगह पर कपड़े से बच्चे को तीन रंगों का फूल बनाकर भी दे सकती है।

Tricolour Pen/Pencil Holder बनाना भी बेस्ट रहेगा। इसके लिए कोई खाली डिब्बा लेकर उसपर गूंद लगाएं। फिर उसपर तिरंगे के तीनों रंग के धागे चिपका दें।

 

आप चाहे तो यूट्यूब की मदद से बच्चों को कार्ड बनाने व अन्य कई सारे आइडियाज ले सकती है।

 

Content Writer

neetu