Summer Collection : लाइट वेट लहंगे में दिखे Stylish और रहे Comfortable

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 05:06 PM (IST)

शादी-विवाह के अवसरों पर महिलाओं की फेवरेट लिस्ट में लहंगा नंबर एक पर होता है। वो जमाना और था जब महिलाएं भारी भरकम कपड़े पहनना अपनी शान समझती थी। इन दिनों हैवी की जगह लाइट वेट लहंगों का बोलबाला है, जिसे कैरी करना बेहद आसान है। चलिए नजर डालते हैं ब्राइट्स  कलर्स के कुछ लहंगों पर, जिन्हें पहन कर आप स्‍टाइलिश भी नजर आएंगी और सहज भी महसूस करेंगी। बस ध्यान रखें कुछ भी ट्राई करने से पहले अपना कम्फर्ट जरूर देख लें।


चिकनकारी लहंगा

आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस  चिकनकारी लहंगों को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा डार्क कलर्स पसंद नहीं हैं, तो आलिया का यह लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके साथ  साइड ब्रेडेड बन या सिंपल मेसी बन स्टाइल किया जा सकता है


बांधनी प्रिंट लहंगा

अपने लुक को ग्लैमराइज करने के लिए  बांधनी प्रिंट लहंगे को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं।  इस तरह के लहंगे के साथ आप दुपट्टा कैरी कर सकते हैं या फिर जैकेट भी पहन सकते हैं। आजकल लहंगे के साथ जैकेट क्‍लब करने का अलग ही क्रेज देखा जा रहा है।  


व्‍हाइट और येलो का कॉम्‍बिनेशन

ऑफ व्‍हाइट और येलो कलर के कॉम्‍बिनेशन वाला यह लहंगा कियारा आडवाणी पर काफी सूट किया था। डे फंक्‍शन के लिए इस तरह का आउटफिट परफेक्ट रहेगा। आप चाहें तो दुपट्टे की तरह चोली भी डिफरेंट कलर की कैरी कर सकती हैं। लहंगे के कलर को ध्यान में रखते हुए मेकअप लाइट ही रखें।


हैंड प्रिंटेड लहंगा

करिश्मा कपूर का ग्रीन क्रॉप ब्लाउज और हैंडप्रिंट  वाला यह लहंगा किसी की भी  शोभा में चार चांद लगा देगा।  इस तरह का पैटर्न खासकर शादी से पहले होने वाले हल्दी व मेहंदी फंक्शन के लिए चुना जा सकता है।  इस लहंगे पर हुए फ्लोरल वर्क की वजह से इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहा था। आप चाहे तो इसे लोकल डिजाइनर की मदद से भी इसे कस्टमाइज करवा सकती हैं।


ऑफ व्हाइट लहंगा

इन दिनों ऑफ व्हाइट कलर को काफी पसंद किया जाने लगा है। ऑफ वाइट से लेकर सिल्वर वाइट और आइवरी तक वाइट में चुनने के लिए कई शेड्स हैं। सफेद एक ऐसा रंग है जिसे किसी भी और रंग के साथ मैच किया जा सकता है। अगर आप लाइट कलर के लहंगे की तलाश में है तो इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। लहंगा खरीदने से पहले इसे पहनकर जरुर देखें । जरुरी नहीं है कि जो देखने में अच्छा लगे वह आप पर भी सूट करे।

 
कलरफुल लहंगा

इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है शिल्पा शेट्टी का ये लहंगा।  थ्री पीस सेपरेट्स सेट वाला यह लहंगा स्प्रिंग और मॉनसून सीजन की वाइब्स दे रहा है। ए-लाइन वाली इस हैंड एंब्रॉइडर्ड स्कर्ट पर ग्रीन, पिंक और नारंगी रंग बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। साथ में शेयर प्रिंटेड दुपट्टा इसकी  खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। 
 

Content Writer

vasudha