सिर्फ 3 एक्सरसाइज और आपकी बैडोल बॉडी आ जाएगी परफेक्ट शेप में

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 03:50 PM (IST)

बॉडी और मसल्स को स्ट्रांग बनाएं के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ सुंदर और आकर्षित शेप देने में मदद करती है। जिससे व्यक्ति की पर्सनेलिटी में भी निखार आता है। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते है जो शरीर में ताकत और मसल्स में मजबूती लाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। जिससे अच्छा वर्कआउट होने के साथ कंधे, हाथों मसल्स में मजबूती भी आएगी। 

मिलिट्री प्रेस

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में ताकत के साथ मजबूती आती है। इसे थोड़ा संभलकर या किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए। इसे करने से बॉडी अंदर से स्ट्रांग होती है। यह मसल्स को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे स्मिथ मशीन के साथ किया जाता है। यह मशीन के आगे खड़े होकर की जाती है। अपनी क्षमता के मुताबिक रॉड में वेट डाल कर कंधों से 2-3 इंच बाहर की तरफ रखना पड़ता है। उसके बाद ऊपर की ओर उठाना और कुछ सेकेंड के लिए रूकना होता है। ऐसा करने के बाद पहले वाली सही पॉजीशिन में आकर इसे बार-बार दोहराना होता है। इसे अपने मुताबिक दोहरा सकते है। धीरे-धीरे इसे करने की स्पीड को बढ़ाना चाहिए।

PunjabKesari

बारबेल चेस्ट प्रेस 

अगर आप भी अपनी बॉडी को जल्दी शेप में लाना चाहते है तो बारबेल चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होगा। इसे डंबल या स्मिथ मशीन के साथ किया जा सकता है। इससे कंधे, पीठ और पेट के मसल्स स्ट्रांग होने के साथ उन्हें पोषण मिलता है। हाथों और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यह शुरू- शुरू में करनी मुश्किल हो सकती है लेकिन नियमित रूप से करने से इसकी आदत हो जाती है। इसके अलावा आप इनक्लाइन, डिक्लाइन चेस्ट प्रेस और चेस्ट फ्लाइज भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटकर पैरों को सीधा रखना होता है। फिर रॉड में अपनी क्षमता के मुताबिक वेट डालकर इसे चेस्ट के ऊपर और फिर चेस्ट को टच करना पड़ता है। इसे ऊपर की ओर उठाकर 2-3 सेकेंड तक रूककर फिर नीचे को लाना चाहिए। शुरू-शुरू में इसे 10-12 बार करें। 

PunjabKesari

वाइल्ड ग्रिप पुल-अप

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में ताकत के साथ मजबूती आती है। यह अपर- बॉडी वर्कआउट है जो शोल्डर और पीठ की मसल्स को स्ट्रांग करने में मदद करती है। यह हाथों, पैरों, कंधों, कोर और छाती आदि में मजबूती लाने में फायदेमंद साबित होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों और कंधों को सीधे फैलाकर रखना पड़ता हैं। खड़े होकर रॉड को मजबूती के साथ पकड़ कर ऊपर की तरफ जाकर थोड़े सेकेंड रूक कर फिर नीचे की तरफ आना होता है। इसमें पूरे 5 सेट और 10-12 बार करनी चाहिेए।   
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static