तांबे से बनी ये चीजें बढाएंगी आपके घर की सुंदरता

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 11:11 AM (IST)

घर को डेकोरेट करने के लिए चाहे हर रोज मार्किट में नए मैटीरियल या प्रोडेक्ट आते रहते है लेकिन कभी भी विभिन्न धातुओं से बने प्रोडेक्ट आउटडेट नही होते है। डिजाइन विभिन्न धातुओं से बने प्रोडेक्ट को नया रुप व डिजाइन जरुर दे देते है जिससे की वह इस मॉडर्न ट्रेंड में भी घर को डेकोरेट कर सकें। इन्हीं धातुओं में शुरु से ही घर को डेकोरेट करने व इस्तेमाल करने के लिए तांबे का इस्तेमाल किया जाता रहा है। तांबे के बने प्रोडेक्ट न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाते है यह आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। चलिए बताते है कि किस तरह से इनका प्रयोग कर आप घर की सुंदरता को बढ़ा सकते है। 


कॉपर मिरर

घर में अक्सर खाली पड़ी दीवारों को सजाने के लिए दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है। दर्पण लगाते समय आप तांबे के फ्रेम से बना दर्पण इस्तेमाल कर सकते है। यह अंतरिक्ष से गर्मी जोड़ने का शानदार तरीके है। इसे आप घर की गैलरी वाली दीवार पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

वॉलपेपर

अगर आपके पास बजट का कोई मुद्दा नही है तो आप अपने घर की एक दीवार पर तांबे की धातु से पूरा काम करवा सकते है। इसमें वॉलपेपर का इस्तेमाल कर धातु के साथ काम किया जाता है। 

कटलरी

 

टेबल पर रखने के लिए आप विभिन्न तरह की कटलरी का इस्तेमाल करते है, इसमें आप तांबे से बनी कटलरी का भी इस्तेमाल कर सकते है। देखने में तो यह सुंदर लगते ही है इसके साथ ही खाने में इनका इस्तेमाल करने से यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है।

किचन सिंक

 

किचन में जब बर्तन धोने के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करते है तो उसमें कई तरह के माइक्रोबियल पाए जाते है, वहीं अगर आप किचन में तांबे के सिंक का इस्तेमाल करते है तो उसमें एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते है। जिससे बर्तन कीटाणु रहित रहते है।

बर्तन

 

कॉपर के बर्तन स्टील के बर्तन मुकाबले अधिक सुंदर नही लगते पर अगर आप उन्हें संभाल कर रखेगें तो हमेशा वह चमकते रहेगें। यह जितना एंटी बैक्टीयरियल होता है उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

 

Content Writer

khushboo aggarwal