बार-बार टूट रहे हैं नाखून तो ऐसे बढ़ाएं ग्रोथ

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 10:02 AM (IST)

नाखून अच्छे स्वस्थ की भी निशानी होते हैं और हाथों का खूबसूरती को बढ़ाने का भी काम करते हैं। कुछ लोगों के नाखून जल्दी टूट जाते हैं। इनको बढाने के लिए वह कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका खास असर नहीं दिखाई देता। नाखूनों का पीलापन दूर करने और इनकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए खास केयर की जरूरत होती है। छोटे-छोटे टिप्स अपना कर नाखूनों को मजबूत किया जा सकता है। 


दूध


दूध हड्डियों, दांतों और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक अंड़े के सफेद भाग में दूध मिलाकर फैंट लें और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखून डुबो कर रखें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और तेजी से बढ़ने शुरू हो जाएंगे। 

सरसों का तेल 


नाखून कमजोर होकर टूटतो हैं तो रात को सोने से पहले नाखूनों को 5 मिनट के लिए सरसों के तेल में डुबो कर रखें। कुछ दिन लगातर यह प्रक्रिया दोहराने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाएंगे, इसके साथ ही इनको मजबूती भी मिलेगी। 

बादाम का तेल


बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे नाखून की ग्रोथ तेजी से होती है। रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करें। फायदा मिलेगा। 

टूथपेस्ट


कुछ लोगों को नाखून पीले होते हैं जो खूबसूरत दिखने के बजाएं भद्दे लगते हैं। इनको सफेद करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। नेल रिमूवर की तरह नाखूनों पर टूथपेस्ट को रगड़ें। इससे यह सफेद और मजबूत होने शुरू हो जाएंगे।  
 

Punjab Kesari