मेडिटेशन से बढ़ाएं बच्चे की Memory, जानें कैसे शुरु करवाएं?

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 12:16 PM (IST)

मेडिटेशन के जरिए मन शांत और एकाग्र रहता है। सिर्फ बड़ों ही नहीं बच्चों के लिए भी यह क्रिया बहुत जरूरी है। इससे कार्यक्षमता के साथ-साथ याद्दाशत भी बढ़ने लगती है। कुछ बच्चे बचपन से ही बहुत शरारती और चंचल मन के होते हैं, खेलों में तो वह हर बात अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन पढ़ाई के वक्त मन लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मेडिटेशन बेहतर जरिया है। 
 

आसान है मेडिटेशन
कुछ लोगों का मानना है कि मेडिटेशन मुश्किल क्रिया है। यह दिमागी एक्सरसाइज बच्चों को लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है बस इसके लिए कुछ टिप्स अपनाना जरूरी है। पहले थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में बच्चो को इसकी आदत पड़ जाएगी। 

बच्चे को कैसे करवाएं मेडिटेशन?
बच्चों को कोई भी चीज सीखाना बहुत आसान होता है। इससे दिमागी विकास बेहतर तरीके से होगा। 

1.सबसे पहले बच्चे को सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और अपने साथ पार्क में ले जाएं। 

2. वहां चौकड़ी मार कर बैठ जाएं और बच्चे को भी ऐसा करने को कहें। उसे प्यार के साथ समझाएं खेल-खेल में वे मेडिटेशन में दिलचस्पी दिखाएगा। 

3. अब उसे आंखें बंद करके रिलैक्स होकर बैठने को कहें। 

4. धीरे-धीरे लंबी सांस लेना सीखाएं और उसे ओइम का उच्चारण करवाएं। ऐसा पहले 1 मिनट के लिए करवाएं। धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। हफ्ते भर में बच्चे को इसकी आदत हो जाएगी। 

मेडिटेशन के फायदे
- इसके जरिए सारा दिन मन शांत रहता है। 
- गुस्सा कंट्रोल रहेगा। 
- मन में बुरे विचार नहीं आते।
- एकाग्रता बढ़ती है। 
- याद्दाशत में बढ़ौतरी होगी। 


 

Content Writer

Priya verma