किचन में मौजूद इन चीजों को डेली डाइड में करें शामिल, रहेंगी फिट एंड फाइन

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 05:33 PM (IST)

किचन में कई ऐसी चीजे पाई जाती हैं जिन्हें हम सही से इस्तेमाल करके अपने स्वास्थय को अच्छा बना सकते हैं। आज हम आपको रसोई में मौजूद तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं  जिन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप खूद को सेहतमंद रख सकती हैं-

सोयाबीन

PunjabKesari

सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। इसका सेवन सब्जी बनाकर या फिर परांठे साथ मिलकार किया जा सकता है। कई लोग इसे दूध में मिक्स करके भी खाते हैं। आप चाहें तो सोयाबीन से बना स्नैक खा सकती हैं। सोयाबीन मोटापा कम करने, हड्डियों को मजबूत करने, डायबिटीज और हार्ट डिजीज की रोकथाम में फायदेमंद है।

मूंगफली

PunjabKesari

मूंगफली में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना अच्छा रहता है। जिम करने वाले इसे स्प्राऊट के रूप में सुबह-सुबह खा सकते हैं। इसे आहार में शामिल करने से दिल से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। मूंगफली को आप भूनकर भी खा सकती हैं। मूंगफली स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पाचन की समस्या और कोलैस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में भी ये लाभकारी है।

काले चने

PunjabKesari

काले चनों को भिगोकर या फिर भूनकर खाना अच्छा होता है। भीगे चनों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। जिन महिलाओं को खून की कमी है वे अपने आहार में भुने चनों को शामिल कर सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Shiwani Singh

Recommended News

Related News

static