सारी इंडस्ट्री को Saroj Khan ने नचाया लेकिन Salman Khan ने खाई थी साथ ना काम करने की कसम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 01:02 PM (IST)

सरोज खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिनके बारे में हर कोई जानता है और शायद ही ऐसा कोई स्टार हो जिन्होंने उनसे डांस ना सिखा हो। उनके डांस मूव उनकी अदाएं आज भी लोगों के जहन में है उन्हें बॉलीवुड में 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी' के टैग से सम्मानित किया जाता है। करियर में 2000 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने वाली सरोज खान ने लगभग हर शख्स को नचाया जो बॉलीवुड में जुड़ा था लेकिन एक शख्स ऐसा था जिन्होंने सरोज खान के साथ काम ना करने की कसम खाई थी और वो नाम था सलमान खान ऐसा क्या हुआ था जो सलमान खान ने उनके साथ काम ना करने की कसम खाई थी।  आज फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान जी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। चलिए इस मौके पर आपको सरोज खान की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बातें आपको बताते हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते।

सरोज खान जितना अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी स्टीक थी शायद कही ना कही इसकी वजह उनका अपनी जिंदगी में देख वो बुरे दिन थे जिन्होंने सरोज खान को अपने काम के प्रति इतना मजबूत बना दिया था। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। उसके पिता किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। जब भारत-पाक का बंटवारा हुआ तो सरोज अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आई थीं। वह महज 3 साल की थी जब उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।  

 

सरोज को शुरू से ही डांस का शौक था और उन्होंने डांस मास्टर बी. सोहनलाल से ही सीखा था। इस दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। सरोज उस समय सिर्फ 13 साल की थी और सोहनलाल 41 साल के लेकिन उम्र की परवाह न करते हुए सरोज ने अपने से करीब करीब 28 साल बड़े शख्स से शादी कर लीं। सोहनलाल पहले से शादीशुदा भी थे और 4 बच्चों के पिता भी। अपनी शादी की बात करते हुए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था, 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी। तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरी शादी हो गई थी। वहीं मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था।'

उन्होंने कहा था कि जब उनकी शादी हुई थी तो उन्हें पता नहीं था कि सोहनलाल शादीशुदा थे। इसकी जानकारी उन्हें तब पता चली जब 14 साल की उम्र में साल 1963 में उन्होंने बेटे हामिद खान उर्फ राजू को जन्म दिया था। उनके बाद उनकी बेटी हुई लेकिन दोनों बच्चों को उन्होंने अपना नाम देने से मना कर दिया था और इसी बीच उनकी 8 महीने की बच्ची का निधन हो गया था। सरोज और सोहन की राहें अलग हो गई थी हालांकि उन दिनों सरोज इंडस्ट्री में डांस की बदौलत अपनै पैर जमा चुकी थीं लेकिन जब सोहन लाल को हार्ट अटैक आया तो सरोज फिर उनके पास आई। उसके बाद उन्होंने बेटी हिना खान को जन्म दिया हालांकि बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले ही की। उसके बाद सरोज ने सरदार रोशन से शादी की और उनसे उन्हें एक बेटी सुकीना खान है जो दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं।

 

अपनी बेटी की निधन की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि  'मेरी बेटी 8 महीने और 5 दिन की थी, जब उसका निधन हुआ था। उसे दफनाने के बाद उसी शाम को 5 बजे मैंने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने दम मारो दम की शूटिंग के लिए ट्रेन पकड़ ली।' इस बात से यही पता चलता है कि सरोज अपने काम के प्रति कितनी निष्ठावान थीं।  कम से कम 2000 गीतों को कोरियोग्राफ करने के बाद, सरोज खान का आखिरी प्रोजेक्ट 2019 में आई फिल्म कलंक थी जिसमें उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री और छात्रा माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। सरोज खान भारत की एकमात्र कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीता है।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान ने पिछले 27 साल में कभी सरोज खान के साथ काम नहीं किया। सलमान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी और इसी फिल्म से दोनों की जान-पहचान हुई थी। सरोज खान उस समय स्टार थी जबकि सलमान नए थे। फिल्म अंदाज में भी सरोज खान ने ही कोरियोग्राफी की थी और कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद दोनों ने एक साथ कभी काम नहीं किया। दरअसल इस फिल्म में आमिर और सलमान के बीच इगो क्लैशिज हुए थे क्योंकि दोनों को एक दूसरे का रोल पसंद था। सलमान को इश्यू थे कि आमिर खान को इस फिल्म में स्टार ट्रीटमेंट दिया जा रहा है लेकिन उन्हें नहीं । कारण था सलमान की लगातार फ्लॉप होती फिल्में। अंदाज मूवी की शूटिंग करते सलमान खान के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सरोज खान को धमकी दे दी थी कि जब स्टार बन गया ना तो मैं उस दिन तुझे बता दूंगा। दरअसल, आमिर खान को ही सारे स्टार स्टेप दिए जा रहे थे और सलमान खान को ढोलक पकड़ा दी जा रही थी। इस पर सलमान ने गुस्से में कहा था कि जिस दिन मैं स्टार बन गया था उस दिन बताउंगा कि स्टार क्या होता है। बस उसके बाद सलमान खान ने कभी काम नहीं किया और उसके बाद यह दरार 2016 में और बढ़ गई जब सरोज ने एक फेवर मांगा था वो भी सलमान खान से। वो फेवर ना काम था ना पैसों का ... वो फेवर बस एक फोन पर एक हैलो का था। दरअसल, सरोज खान की एक जानकार लड़की थी जो हैंडीकैप भी थी कि यह हैलो उस लड़की की आखिरी इच्छा पूरी करने की थी।  

 

सरोज खान ने एक कॉमन फ्रैंड जो उस समय सलमान खान के साथ काम कर रहे थे, को फोन किया और कहा कि क्या सलमान खान हैं, तो सलमान खान को जब पता चला कि वो फोन मास्टर सरोज खान का है तो उन्होंने हाथ हिलाते हुए फोन पर बात ना करने से मना कर दिया। सरोज खान को यह बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने यह बात मीडिया को बताई और कहा कि उन्हें हैलो बोलने में भी एटीट्यूड दिखाना है। इसके बाद खबरे सामने आई कि सरोज खान के पास काम नहीं है। कई सालों तक उनके पास काम नहीं था। जब 'ठग्गस ऑफ हिंदुस्तान' में उन्हें अपाइंट किया गया लेकिन कैटरीना कैफ के कारण उन्हें निकाला गया औऱ उनकी जगह प्रभु देवा को लिया गया था। इस पर उन्होेंने कहा था कि आजकल की एक्ट्रेस कैसे काम करती हैं समझना मुश्किल है।

हालांकि उसके बाद कलंक मूवी के लिए सरोज खान को अपॉइंट किया गया। सबको लगा था कि माधुरी की वजह से उन्हें ये काम मिला लेकिन माधुरी ने यह बात मीडिया को बताई कि उन्हें टैलेंट के हिसाब से ये काम मिला है ना कि मेरे कहने पर हालांकि उसके बाद सलमान खान से भी सरोज खान की बात हुई। सरोज खान ने कहा था कि उनके पास काम नहीं है तो सलमान खान ने उनसे मदद करने का वादा किया था लेकिन उससे पहले ही 3 जुलाई 2020 को 71 साल की उम्र में सरोज दुनिया को अलविदा कह गईं। तो ये थी सरोज खान की लाइफस्टोरी।

Content Writer

Vandana