इस तरह प्लकर से लगाए Cat Eyeliner, आंखें लगेंगी खूबसूरत

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 05:17 PM (IST)

आई लाइनर लड़कियों की चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इसको लगाने के बाद लड़कियों को ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक मिलता है। यही कारण है कि ज्यादातर लड़कियां आईलानर लगाना पसंद करती हैं। कैटी आईलाइनर बहुत ट्रैंड में इसको लगाने के लिए लड़कियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कैटी आईमेकअप लगाने का आसान सा तरीका बताएंगे। इसको अपनाकर कुछ ही मिनटों में आप आपनी आंखों को खूबसूरत दिखा सकते हैं।

 

सामान की अावश्यकता
लिक्विड लाइनर
 ट्विजर (प्लकर) 

 

आई लाइनर लगाने की विधि
1. सबसे पहले प्लकर लें। अब इसको आगे से थोड़ा सा दबा लें। 
2. ध्यान रहे की प्लकर पूरा बंद नहीं करना है। इसको हल्का सा खुला रखें।
3. फिर इस पर अपना आई लाइनर लगाएं।
4. इसके बाद आंखों के बाहरी और ऊपरी हिस्से पर लगाएं। इस तरह बिना आई लाइनर ब्रश के 2 मिनट में कैटी आई लाइनर लग जाएगा।

 


ध्यान रखने योग्य बात
प्लकर से आई लाइनर लगाते समय थोड़ी सावधानी बरते क्योंकि अगर यह आंख में लग जाएं तो इससे नुकसान भी हो सकता है।
 

Punjab Kesari