यह है इंडिया का स्कॉटलैंड, समर वकेशन के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 12:27 PM (IST)

गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग पेरिस, स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और लंदन जैसी विदेशी कंट्री में घूमना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि भारत के भी बहुत से शहर विदेशी कंट्री को मात देते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 'इंडिया का स्कॉटलैंड' कहा जाता है। कर्नाटक में एक जगह ऐसी भी है जिसे 'मिनी स्कॉटलैंड' कहा जाता है। मतलब एक स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम में और दूसरा इंडिया में है।

इंडिया का स्कॉटलैंड
कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जो अपने टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए पूरे वर्ल्ड में जाना जाता है। कर्नाटक के कुर्ग शहर को इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। क्योंकि खूबसूरती के मामले में यह शहर किसी से कम नहीं है। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में स्कॉटलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के इस शहर में जा सकते हैं।

कुर्ग की खासियत
हरी-भरी वादियों और खूबसूरत नजारों से भरपूर इस हिल स्टेशन में आप अपनी छुट्टियां शांति और सुकून से बिता सकते हैं। अपनी खूबसूरत वादियां और बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के कारण कुर्ग एक परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती हैं। चलिए आपको बताते है क्या है कुर्ग में ऐसा खास जो पूरे वर्ल्ड में इसे कहा जाता है मिनी स्कॉटलैंड।

कुर्ग की वादियां हैं खास
आपको बता दें कि कुर्ग को कोडागू भी कहा जाता है। कुर्ग के चारों तरफ इतनी खूबसूरत वादियां जिन्हें देखकर उनपर से नजरें हटाने का मन नहीं करता है। घाटियों वाला कुर्ग कर्नाटक का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। आप यहां पर ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

कुर्ग के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स
खूबसूरत वादियों के अलावा कुर्ग में घूमने के लिए एबी वॉटरफॉल्स, राजा की सीट, महल, किला, ओंमकारेश्वर मंडिर जैसी फेमस जगहें हैं। यहां के पहाड़, हरे-भरे जंगल, चाय और कॉफी के बगान देखने का अपना ही अलग मजा है। इसके अलावा यहां के दुबारे एलिफेंट कैंप में आप जानवरों, खासकर हाथियों को देख सकते हैं। यह कैंप कावेरी नदी के तट पर बसा है, जहां बोट राइड के जरिए पहुंचा जा सकता है।

कुर्ग की तिब्बती मोनेस्ट्री
प्राकृतिक जगहों के साथ-साथ यहां कई धार्मिक स्पॉट भी है, जिसमें से एक है तिब्बती मोनेस्ट्री। यहां सन्यासी लाल और सुनहरे रंग की पोशाक में दिखते हैं। यहां पर बनी बुद्ध की तीन मूर्ति में बुद्ध एक पंक्ति में बैठे हुए हैं और यहां की दीवारों पर बुद्ध की खूबसूरत पेंटिंग्स भी बनी हुई हैं। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप पुराने समय में पहुंच गए हो।

कुर्ग का सूर्यास्त है फेमस
सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने के लिए भी कुर्ग काफी फेमस है। सूर्यास्त देखने के लिए यहां हजारों टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा हरी-भरी घाटी और धुंध में छिपे पहाड़ों के सौंदर्य के नजारा तो आपको किसी और शहर में नहीं मिलेगा।

कुर्ग से ये सब खरीदना ना भूलें 
अगर आप कुर्ग घूमने जाए तो वहीं से शॉपिंग करना न भूलें। कुर्ग शहर की कॉफी, अंजीर, मसाले, इलायची, काली मिर्च, अनन्नास के पापड़ और शहद आदि काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां की स्लिक की साड़िया भी काफी फेमस है, जिसे आप खरीद सकते हैं।

Punjab Kesari