अगर आप भी पहनती हैं टाइट कपड़े तो हो जाए सावधान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 12:34 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत)- गर्मी के मौसम में लोग फिटिंग वाले कपड़े पहनते हैं। लोग कपड़ों से अपनी फिटनेस का जलवा भी दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन तंग कपड़े परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। इस मौसम में पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। गर्मी के कारण शरीर में पानी का कमी भी हो सकती है और लू लगने का भी डर रहता है। कुछ लोगों को तो इस तपते मौसम में घबराहट होनी भी आम बात है। जो लोग तंग कपड़े पहनते हैं उनकी बॉडी से पसीना ठीक तरह से बाहर नहीं निकल पाता और घबराहट होने की परेशानी भी हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।
 

1. गर्मी के मौसम में आम खूब पसंद किए जाते हैं। कच्चे आम से बना पन्ना लू के कारण लगने वाली गर्मी से बचाए रखने में मदद करता है। इससे शरीर का तापमान ठंड़ा रहता है। 

2. नारियल का पानी इस मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 

3. पसीने ज्यादा निकलने के कारण शरीर मेें नमक की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीएं।

4. सलाद में खीरा,ककड़ी और प्याज को जरूर शामिल करें। प्याज लू से बचाए रखने में मददगार है। 

5. नींबू पानी का सेवन करने से बॉडी में विटामिन सी की कमी नहीं होती। इससे बचने के लिए दिन में कम से कम 2 बार नींबू पानी जरूर पीएं। 
 

Punjab Kesari