प्रैग्नेंसी टाइम में एेसी दिखती थी ये 12 एक्ट्रेस, अब हैं बिल्कुल फिट

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 01:46 PM (IST)

करीना कपूर आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंगमें व्यस्त हैं। फिल्म के अलावा करीना अपने जीरो फिगर को लेकर भी चर्चा में हैं। बेटे तैमूर को जन्म देने के सिर्फ 14 महीने के बाद ही करीना ने प्रैग्नेंसी से बढ़ा हुअा वजन कम कर लिया है। उन्होंने वजन कम करने के लिए योगा और जिम का सहारा लिया। वैसे करीना के अलावा और भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस है जिन्होंने प्रैग्नेंसी के कारण बढ़े वजन को जल्द ही कंट्रोल कर लिया। आइए जानते हैं उनके बारे में।

1. ऐश्वर्या राय 


मिस वर्ल्ड  और बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय ने 'गुरु' फिल्म के बाद 2007 में अभिषेक से शादी की। उन्होंने 2011 में एेश ने आराध्या को जन्म दिया। प्रैग्नेंसी के बाद उनका वजन बढ़ गया था। फिल्मों में कमबैक करने के लिए एेश ने जल्द ही वजन घटा लिया। यही कारण है कि 'जज्बा' फिल्म और 'कान्स इवेंट' के दौरान ऐश्वर्या स्लिम नजर आई। ऐश्वर्या फिलहाल, डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की फिल्म 'फन्ने खान' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। 


2. रानी मुखर्जी 


कई हिट फिल्मे देने के बाद रानी मुखर्जी ने 2014 में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की। शादी के साल बाद उन्होंने आदिरा को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी करने के लिए अपना वजन घटाना शुरू किया। बेटी के जन्म के बाद उनकी कमबैक फिल्म 'हिचकी' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें वह काफी फिट नजर आई। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करती नजर आएंगी। 


3. शिल्पा शेट्टी 


शिल्पा ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और 2012 में बेटे विवान को जन्म दिया। प्रैग्नेंसी के दौरान शिल्पा का वजन बहुत बढ़ गया था। इस वजन को घटाने के लिए शिल्पा ने योग का सहारा लिया और उन्होंने जल्द ही वजन घटा लिया। 42 साल की उम्र में भी शिल्पा 25 की लगती हैं।

 

4. काजोल 


'कुछ-कुछ होता है' से सबको अपना दीवाना बनाने वाली काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की। इसके बाद 2003 में बेटी न्यासा को और 20010 में बेटे युग को जन्म दिया। दो बार मां बनने के बाद भी उन्होंने मोटापे को खुद पर हावी नहीं होने दिया। वह जल्द ही शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' में कैमियो करते देखा जाएगा। 

 

5. लारा दत्ता

 
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की। शादी के एक साल बाद यानि 2012 में वह बेटी सायरा की मां बनी। बाद में उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण बढ़ा वजन कम किया और 2013 में 'डेविड' से बॉलीवुड में वापसी की। 

 

7. मंदिरा बेदी


2011 में मंदिरा ने पहले बेटे वीर और 2013 में मंदिरा ने बेटी को जन्म दिया। दो प्रैग्नेंसी के बाद भी मंदिरा आज भी काफी फिट नजर आती है। 45 की उम्र में भी वह बिकिनी में अपनी तस्वीरों को सोशल साइट डालती रहती हैं। 
 

8. करिश्मा कपूर


गर्भावस्था में करीशमा कपूर ने अपना वजन काफी बढ़ा लिया था। मगर जल्द ही उन्होंने प्रैग्नेंसी से पहली वाली फिगर दोबार पा ली।  


9. अमृता अरोड़ा


अमृता अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती है। मगर प्रैग्नेंसी में घी और घी से बनी चीजे खाने से उनका वजन बहुत बढ़ गया था। पर जल्दी ही जिम और योगा करके अपना वजन कंट्रोल कर लिया।


10. जेनेलिया

 


जेनेलिया ने रितेश देशमुख से शादी की। आज जेनेलिया दो बेटों की मां हैं। जब जेनेलिया प्रैग्नेंट थी तो उनका वजन बहुत बढ़ गया था। उस वजन को कम करने के लिए उन्होंने योगा किया।


11. सोहा अली खान

 


भाभी करीना की तरह की सोहा ने भी डिलवरी के कुछ समय बाद ही अपना वजन कम कर लिया। अब वह काफी फिट नजर आती हैं।


12. ईशा देयोल


प्रैग्नेंसी में ईशा देयोल मोटी हो गई थी। डिलवरी के बाद उन्होंने बहुत जल्दी ही अपने मोटापे को कम कर लिया। 

Punjab Kesari