पीरियड्स में करें इन चीजों का सेवन, हैवी ब्लीडिंग से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 01:20 PM (IST)

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : हर महिला को माहवारी की समस्या से गुजरना पड़ता है। इन दिनों महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसा हॉर्मोनल बदलाव या गलत खान-पीन की वजह से हो सकता है। हैवी ब्लीडिंग के कारण महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इस प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए कुछ हैल्दी खाने का सेवन कर सकते हैं। आइए जानिए 10 ऐसे ही ड्रिंक और फूड के बारे में जिससे हैवी ब्लीडिंग को रोका जा सके।

1. गन्ने का रस

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने पर गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है जिससे ब्लीडिंग कम होती है।
2. पपीता
पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हॉर्मोन सतुंलित होते हैं। माहवारी के दिनों में रोजाना पपीता खाने से ब्लीडिंग कम होगी और दर्द से भी राहत मिलेगी।
3. ऑरेंज जूस

माहवारी के दिनों में संतरे का जूस पीना चाहिए। जूस में 1 नींबू का रस मिलाकर दिन में 2-3 बार पीने से ब्लीडिंग कम होगी।
4. सौंफ

एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौँफ उबालें और इसे छलनी से छान लें। इस पानी को गर्म ही पीएं। पीरियड्स के दौरान इसे पीने से काफी फायदा होता है।
5.कद्दू

कद्दू से भी हैवी ब्लीडिंग को रोका जा सकता है। इसके लिए कद्दू को सूखा लें और इसे काट कर दही या दूध में चीनी डालकर खाने से फायदा होता है।
6. धनिया पाउडर

एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर उबाल कर रख लें। इसे ठंडा करके पीने से ज्यादा ब्लीडिंग नहीं होती।
7. आंवला

आंवला या पुदीने के रस को दही में मिलाकर खाने से ब्लीडिंग कम होती है।
8. तरबूज

तरबूज में मैग्नीशियम होता है जो हॉर्मोन को संतुलित रखता है। माहवारी के दौरान इसका सेवन करने से ब्लीडिंग कम होती है।

Punjab Kesari