Congratulation! भारतीय नौसेना के जंगी जहाज पर पहली बार तैनात होगी 2 महिला ऑफिसर्स

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 05:20 PM (IST)

आज शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जहां महिलाओं ने अपने कदम ना जमाए हो। बात अगर भारतीय नौसेना की हो तो वहां महिलाओं को सिर्फ विंग विमान तक ही सीमित रखा जाता है लेकिन इतिहास में पहली बार कोई महिला अधिकारी भारतीय नौसेना Helicopter Stream में Observers (Airborne tacticians) के पद में शामिल होगी। लैंगिक समानता की ओर भारतीय नौसेना का यह एक बड़ा कदम है।

बता दें कि भारतीय नौसेना में लैंगिक समानता को फिर से परिभाषित करने वाले एक कदम में उप लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और उप लेफ्टिनेंट रीति सिंह वो पहली महिला अधिकारी होंगी, जिन्हें जहाज के चालक दल के हिस्से के रूप में नौसेना के युद्धपोतों (Warships) पर क्रू के रूप में तैनात किया जाएगा।

पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी महिला अधिकारी

दोनों महिलाएं युद्धपोतों से संचालित होने वाली महिला हवाई लड़ाकू विमानों में तैनात होंगी। बता दें कि इससे पहले क्रू क्वार्टरों में गोपनीयता और बाथरूम जैसी सुविधाओं में कमी के चलते महिलाओं को युद्धपोतों के लिए तैयार नहीं किया जाता था। उन्हें सिर्फ तय विंग विमान तक ही सीमित रखा जाता था।

दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हैं हिस्सा

17 ऑफिसर्स में से सिलेक्ट होने वाली वह जंगी जहाजों के डेक से काम वाली भारत की पहली महिला एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस होंगी। इससे पहले दोनों 'ऑब्‍जर्वर्स' टीम का हिस्‍सा रही हैं। इसके अलावा वह दोनों फ्लाइंग प्रोसीजर्स,, एयर नेविगेशन, हवाई युद्ध, ऐंटी-सबमरीन वारफेयर, एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। उन्हें कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर हुए समारोह में 'विंग्स' से सम्मानित भी किया जा चुका है।

Content Writer

Anjali Rajput