दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को जरुर चढ़ाएं ये चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 09:22 AM (IST)

आज दीपावली का पावन त्योहार है। इस दिन लोग रात को लक्ष्मी माता और प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं पूजा दौरान देवी लक्ष्मी को कुछ खास चीजें चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

सफेद फूल

धन की देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अतिप्रिय है। ऐसे में इस बार आपको कमल के फूल न मिले तो आप देवी लक्ष्मी को सफेद जरूर चढ़ाएं। आप मां लक्ष्मी को मोगरे के फूल चढ़ा सकते हैं।

बताशे

दिवाली पर बाजारों में खासतौर पर बताशे बिकते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये चंद्रमा का द्योतक हैं। ऐसे में बताने मां लक्ष्मी की अतिप्रिय चीजों में से एक है। इसलिए दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को खील बताशे और मीठे खिलानों अर्पित किए जाते हैं।

कमल का फूल

कमल का फूल मां लक्ष्मी का अतिप्रिय है। ऐसे में उनकी पूजा में खासतौर पर कमल के फूल चढ़ाएं जाते हैं। मान्यता है कि इससे देवी मां की असीम कृपा मिलती है। मगर दिवाली पर कई बार कमल का फूल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप उन्हें कमलगट्टे भी चढ़ा सकते हैं। यह भी शुभ रहेगा।

कौड़ियां

महालक्ष्मी को सफेद कौड़ियां बहुत प्रिय है। इसलिए दिवाली पूजा में इन्हें जरूर रखें। रातभर उन कौड़ियों को पूजा घर में रहने दें। अगली सुबह नहाकर उन कौड़ियों को तिजोरी या अन्य साफ जगह पर रख दें। मान्यता है इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसतरह घर में बरकत बनी रहती है

हल्दी की गांठ

दिवाली पूजा में हल्दी की गांठ भी जरूरी रखें। मान्यता है कि यज्ञ घर में मंगलकार्यों के अवसर लाती है। साथ ही इससे घर में धन का आगमन होता है। इसके लिए हल्दी गांठ को लाल कपड़े में बांध कर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और पूजा करें। अली सुबह इसे तिजोरी या अन्य पैसे रखने वाली जगह पर रखें।

 

Content Writer

neetu