चाकूबाजी घटना से लोगों में दहशत, एक शख्स ने कई लोगों को किया जख्मी

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 03:20 PM (IST)

दुनियाभर में क्राइम इतना बढ़ गया है कि कोई भी शख्स अपने घर पर भी सुरक्षित नहीं है। ब्रिटेन के बर्मिंघम में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर के रख दिया है। बर्मिंघम सिटी सेंटर में एक शख्स ने कई लोगों पर चाकू से वार किया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इसे बड़ी वारदात घोषित कर दिया है। 

चाकू से लोगों पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस का कहना है कि उन्हें आधी रात को खबर मिली की किसी ने चाकू से लोगों पर हमला किया है। वहीं कुछ देर बाद उसी इलाके से ऐसी कई खबरें मिली। पुलिस कहती है कि कई लोगों के जख़्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन फिलहाल अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

सड़कों पर की गई नाकेबंदी 

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने जारी किए गए अपने बयान में कहा कि आखिर में क्या हुआ और यह किसने किया इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस हालत में अभी किसी भी तरह के कयास लगाने ठीक नहीं है। पुलिस ने अपील करते हुए लोगों को शांत रहने और घटनास्थल की तरफ ना जाने की हिदायत दी है।

Content Writer

Bhawna sharma