घर की दीवारों को दें Plate Decoration लुक, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 04:36 PM (IST)

आजकल घर को हर कोई युनीक तरीके से सजाना चाहता है। अलग तरीके से घर सजाने के लिए ज्यादातर एंटीक चीजों को पहल दी जाती है। जिसमें घर की पुरानी प्लेट्स, तस्वीरें और बुजुर्गों द्वारा पुराने जमाने के संभालकर रखे हुए बर्तन शामिल होते हैं। जिनका इस्तेमाल घर सजाने के लिए एक बहुत बढ़िया आइडिया शो होता है। तो चलिए आज हम आपको घर में पुरानी पड़ी प्लेट्स के साथ घर को सजाने के अलग-अलग तरीके बताएंगे। 

घर की एंटरेंस वाली दीवार को प्रिंटेड प्लेट्स के साथ डेकोरेट करें। घर में आने वाले मेहमानों को दरवाजे से ही आपके घर को सजाकर रखने का तरीका उनके दिल को छू लेगा।

अगर आप पेंटिग का शौंक रखती हैं तो अपनी पुरानी और सिंपल पड़ी प्लेट्स को ड्राइंग में पेंट करके लगाएं। इन्हें और अट्रेक्टिव बनाने के लिए मैचिंंग कुश भी आप ड्राइंग रुम में रख सकती हैं। 

चीन में फेंगशुई के अनुसार अलग-अलग शख्सों की तस्वीरों वाली प्लेट्स को दीवारों पर लगाना घर की खूबसूरती के साथ-साथ घर की खुशहाली को भी बढ़ाया जा सकता है। 

 

स्टील की प्लेट्स को अच्छे से साफ करके किनारों पर गोल्डन गोटा लगाकर उन्हें भी दीवारों पर लगा सकते हैं। 

 

कई बार पुराने बुजुर्गों की चीजें हम घर पर बहुत प्यार के साथ रखते हैं। मगर पड़ी ये स्टोर या ट्रंक में रहती है। दादी-नानी की बुनी हुई टोकरियों का इस्तेमाल भी आप घर की दीवारों को सजाने के लिए कर सकती हैं। 

आप प्लेट्स पर गोल्डन पेंट भी कर सकती हैं। सिंपल डेकोरेशन पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक बेस्ट ऑपशन रहेगी।

आप बैंबू से बनी टोकरियों को अपने फर्नीचर के साथ भी मैच करके वॉल पर टांग सकते हैं। 

 

आप सफेद रंग की प्लेट्स पर अलग-अलग विचार या फिर अपने दोस्तों के सिगनेचर करवाकर भी प्लेट्स दीवार पर टांग सकते हैं। यादों को संभालकर रखने का यह एक अलग तरीका साबित होगा। 

तो इस बार घर को सजाने के लिए कुछ अलग करें। जिससे आपकी क्रिएटिविटी आपके अपने देख सकें।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Harpreet