इस साल इन 3 राशियों पर मेहरबान है शनिदेव, जानें कैसा बीतेगा दिसंबर तक का समय

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 11:54 AM (IST)

शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। वे व्यक्ति को उनसे कर्मों का फल देते हैं। शनिदेव की कुदृष्टि किसी पर पड़ने से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी और उनकी किसी पर कृपा होने से रंक भी राजा बन सकता है। 2021 का यह वृष, वृश्चिक और मीन इन 3 राशियों के लोगों के लिए बेहद ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान इन लोगों को न्याय व कर्मफल दाता शनिदेव की असीम कृपा रहेगी। ऐसे में इन राशियों के लोगों का 2021 का दिसंबर तक का समय बेहद ही शुभफल देने वाला होगा। चलिए जानते हैं कैसे रहेंगे इन राशियों के लिए आगे वाले 6 महीने...

वृष राशि

इस राशि के लोगों पर शनिदेव अपनी असीम कृपा बरसाएंगे। इन्हें पारिवारिक सुख मिलेगा। ये लोग इस साल वाहन व मकान खरीदना चाहते हैं तो यह समय शुभ रहेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित है उनके लिए हर समय बेहद ही लाभदायक है। वृष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि लोगों को पर भी इस साल शनिदेव की असीम कृपा बरसेगी। इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऐसे में ये लोग हर काम में सफलता हासिल करेंगे। इन लोगों को इस दौरान फैमिली के साथ समय बीताने का अवसर मिलेंगे। इन्हें किस्मत का साथ मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मीन राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ है। हम इसे किसी वरदान से कम नहीं कह सकते हैं। इस दौरान इस लोगों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी। धन के योग होने के साथ कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से तारीफ मिल सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय बेहद ही शुभ व लाभकारी रहेगा। 

Content Writer

neetu