स्वस्थ्य रहने के लिए पर्सनल हाइजीन बेहद जरूरी

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 06:05 PM (IST)

बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया शरीर में जाने के लिए ऐसी जगह ढूंढ लेते हैं जो त्वचा से ढंकी नहीं होती। लेकिन अगर हम इन कीटाणुओं को शरीर में घुसने से पहले ही खत्म कर दें तो हम कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसा तभी हो सकता है जब हम हमेशा अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता यानि पर्सनल हाइजीन की आदतों को मेंटेन करेंगे। आज आपको बताएंगे क्या है पर्सनल हाइजीन को सुनिश्चित करने के सही तरीके...

रोज़ नहाएं

शरीर की अच्छे से सफाई करना सबसे आसान और उपयोगी तरीका है शरीर में पनपने वाले सभी कीटाणुओं छुटकारा पाने का। 

दांतों की सफाई जरुरी

हर रोज़ दो बार ब्रश करना जरूरी है। इससे मसूढ़ों से जुड़ी बीमारियों और दांतों के सड़ने को रोका जा सकता है। साथ ही मुंह में पलने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म किया जा सकता है। 

हाथों को रखें साफ

कुछ खाने के पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, खेलने के बाद या किसी भी तरह का बाहरी काम करने के बाद हाथ धोना बहुत जरूरी है। कीटाणु हाथों की सतह पर और नाखूनों के नीचे आसानी से इकट्ठा हो जाते हैं। इसलिए बार-बार हाथ धोना जरुरी है।

छींकते या खांसते वक्त मुंह ढकें

छींकते या खांसते वक्त अपने मुंह को ढकें। इससे कीटाणु न ही हवा में जा पाएंगे और न ही किसी और के शरीर में जाएंगे। ये सिर्फ हाइजीन के लिए जरूरी नहीं बल्कि सभ्य व्यवहार का तरीका भी है। 

भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं

भीड़भाड़ वाली जगह कीटाणुओं के एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंचने का सबसे आसान साधन हैं। इसलिए जितना हो सके भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

साबुन से कपड़ों को अच्छे से धोएं

कपड़ों में लगी मिट्टी और कीटाणु हटाने के लिए कपड़ों को डिटर्जेंट या साबुन से अच्छे से धोएं। क्योंकि कपड़ों पर लगे बैक्टीरिया आसानी से किसी भी जगह ट्रांसफर हो सकते हैं। जो अन्य लोगों को बीमार कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput