विदेश की सैर करवाता है दाएं पैर का तिल, जानिए और कई राज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 10:57 AM (IST)

शरीर पर तिल या कोई निशान होने का खास मतलब होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ये खास निशान हमें उस व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताते है। ऐसे में ही आज हम आपको पैर के तलवों के होने वाले तिल और निशान के पीछे का मतलब बताते है। जानकारों के मुताबिक पैर के तलवों पर तिल होने पर यह किसी को विदेश की यात्रा करवाता है और किसी को सभी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते है इन तिल के निशान के बारे में विस्तार से...

पैर के तलवे पर तिल

समद्रशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पैर के तलवे पर तिल हो वह व्यक्ति बीमारियों की चपेट में आ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर पैर के तलवे पर चक्र, कुंडल या अंकुश का निशान हो तो वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। वह किसी राष्ट्र का शासक बन सकता है। साथ ही ऐसा निशान बहुत कम और लकी लोगों के पैर पर ही होता है।

दाएं पैर पर तिल

किसी के भी दाएं पर पर तिल होने से व्यक्ति खूब यात्राएं करता है। वह बिजनेस के लिए देश-विदेश का टूर करता है। इससे उसे आर्थिक तौर पर काफी लाभ मिलता है। 

बाएं पैर पर तिल

इन व्यक्तियों को भी यात्रा के बहुत से मौके मिलते है। मगर इनकी यात्रा उद्देश्यपूर्ण नहीं होती है। हम यूं कर सकते है ये लोग फैमिली, फ्रैंड्स के साथ घूमना पसंद करते है। साथ ही उनके साथ अपनी यात्राओं का आनंद लेते है। 

दाएं पांव की एड़ी में तिल

अगर आपके दाएं पांव की एड़ी में तिल है तो ऐसे में आप खुद को लकी मान सकते है। ये काफी शुभ माना जाता है। इन व्यक्तियों को विदेश में घूमने का अवसर मिलता है। 

दाएं पैर में कोई राजचिह्न 

समुद्रशास्त्र के मुताबिक किसी के दाएं पैर में कोई राजचिह्न होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को हर चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। इन्हें किसी चीज को लेकर ज्यादा मुश्किलों या परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इनका लाइफ खुशनुमा और सुखमय बीतती है। 

अंगूठे पर तिल

जिन व्यक्तियों के पैर के अंगुठे पर तिल होता है। वे अपने काम के प्रति बहुत ही समर्पित होते है। वे सभीसे साथ प्यार व अच्छे से बात करते है। न्यायप्रिय होने से ये लोग किसी के साथ गलत होता सहन नहीं करते है। साथ ही उनके लिए हमेशा खड़े रहते है। 

Content Writer

neetu