कोरोना से लड़ने में आपकी मदद करेंगे ये 4 हेल्दी सूप

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 02:10 PM (IST)

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना भी बेहद जरूरी है। कोरोना वायरस उन लोगों को जल्दी बीमार करता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

आज हम आपको ऐसे 4 हैल्दी सूप की रेसिपी बताते हैं, जिससे इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और आपका स्वाद भी बरकरार रहेगा। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, आयरन और सेलेनियम से भरपूर ये सूप इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे और आपको कोरोना से भी बचाएंगे।

एंटी-ऑक्सिडेंट से भरा होता है सूप

सूप का भरा कटोरा एंटी-ऑक्सिडेंट,फाइटोकेमिकल्स से भरा होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। सूप में आप अपनी पसंदीदा सब्जियों और फलों या मीट को मिला कर उसे और रिच बना सकते हैं। साथ ही स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए कई लाभकारी जड़ी बूटियों को शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानें की मानसून में किन तीन तरह के सूप को जरूर पीना चाहिए जो आपको अंदर से शक्तिशाली बनाते हैं और रोगों से लड़ने के लिए तैयार रखते हैं।

कद्दू का सूप

सामग्री:

मक्खन/तेल - 1 बड़ा चम्मच
कद्दू - 200 ग्राम (कटे हुए)
नमक - स्वादानुसार
लहसुन - 3-4 कलियां
प्याज - 1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
पानी - 1/2 कप
ताजा क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
कुटोन्स या गार्लिक ब्रेड - गार्निश के लिए

कद्दू का सूप बनाने की विधि:

1. एक पैन में तेल गर्म करें।
2. इसमें कद्दू और नमक डालें धीमी आंच पर फ्राई करें।
3. इसमें प्याज व लहसुन डालकर भूनें।
4. अब इसमें 1/2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
5. ठंडा होने पर ब्लैंड करें और छान लें।
6. फिर सूप को दोबारा गर्म करें।
7. सूप को कुटोन्स या गार्लिक ब्रेड से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

मशरूम कोकोनट शोरबा

सामग्री:

मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन - 4 कलियां
मशरूम - 300 ग्राम (कटे हुए)
काली मिर्च - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
नारियल - 5 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
पानी - 3 कप
गाजर - 250 ग्राम (कसा हुआ)
व्हाइट सॉस - जरूरत अनुसार

मशरूम कोकोनट शोरबा बनाने की विधि:

1. पैन में मक्खन गर्म करें।
2. प्याज व लहसुन गोल्डन फ्राई करें।
3. इसमें मशरूम, गाजर, नारियल, 3 कप पानी डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसमें नमक डालकर 12 मिनट तक उबालें।
5. आपका शोरबा तैयार है। इसमें व्हाइट सॉस व काली मिर्च मिक्स करके सर्व करें।

चीज एंड वेजिटेबल सूप

सामग्री:

आलू- 1 कप (कटे हुए)
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार
मक्खन- 2 बड़ा चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
पनीर क्यूब्स- 5 बड़ा चम्मच
वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
बीन्स- 1 कप (कटा हुआ)
मोजरेला- 1/2 कप
फ्रेश क्रीम- 1/2 कप
मैदा- 4 कप
ब्रोकली- 1 कप (कटी हुई)
गाजर- 1 कप (कटी हुई)

चीज एंड वेजिटेबल सूप बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करके मैदागोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
2. सभी कटी हुई सब्जियों को इसमें डालकर 3-4 मिनट तक फ्राई करें।
3. इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं।
4. सब्जियां पकने के बाद इसमें मोजरेला चीज डालकर मेल्ट करें।
5. इसमें हरा धनिया, काली मिर्च, फ्रेश क्रीम व नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
6. सूप बाउल में डालकर पनीर क्यूब्स से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

लौ-कैलोरी पालक सूप

सामग्री:

तेल - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन - 1 छाेटा चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
पालक - 165 ग्राम
दूध - 220 मिलीलीटर
नमक - 1 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच 
पानी - 330 मिलीलीटर

पालक सूप बनाने की विधि:

1. एक पैन में तेल गर्म करके लहसुन व प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें।
2. इसमें 165 ग्राम पालक व पानी डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
3. इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
4. ब्लैंड मिश्रण में दूध, नमक, काली मिर्च मिलाएं।
5. सूप को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
7. अापका हैल्दी लाे कैलोरी पालक सूप तैयार है। इसे गर्मा-गर्म पराेसे।

इन बातों का भी रखें ख्याल

सूप पीने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए खूब पानी पीएं, एक्सरसाइज करें, तनाव से बचें, खुलकर हंसे और हेल्दी डाइट लें।
 

Content Writer

Harpreet