प्यारे से बेटे की मां बनी एक्ट्रेस Ileana Dcruz, फैंस को दिखाई लाडले की पहली झलक

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 10:29 AM (IST)

इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अपने लाडले की पहले तस्वीर खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है इसके साथ ही उन्होंने अपने लाडले का नाम भी फैंस को बताया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। इलियाना ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स (Koa Phoexnix Dolan) डोलन रखा है। उनके बेटे का जन्म 1 अगस्त को हुआ है  परंतु जन्मदिन के कुछ दिनों बाद उन्होंने फैंस के साथ बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं। 

सोया हुआ नजर आया एक्ट्रेस का बेटा

एक्ट्रेस ने अपने बेटे की तस्वीर के साथ इलियाना ने बेटे की डेट ऑफ  बर्थ और नाम भी रिवील किया है। इलियाना ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनके बेटे का जन्म कब हुआ था। एक्ट्रेस ने कैप्शन देते हुए लिखा कि - 'हम अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हुए कितना खुश हैं, इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं हमारा दिल भरा हुआ है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

बिना शादी के मां बनी इलियाना 

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बेटे को बिना शादी के जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके अलावा वह अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी में आ रही परेशानियां और एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। वहीं उन्हें फैंस ने बच्चे का पिता ना दिखाने के लिए ट्रोल भी किया था लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें शेयर कर फैंस का मुंह बंद कर दिया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो वह सगाई कर चुकी हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

फैंस ने दी बधाईयां 

जैसे इलियाना ने बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं तो उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो आप पहली ऐसी इंसान हो जो अपने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें शेयर कर रही हो। भगवान आप दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।' 

अन्य ने कहा कि - 'बधाई हो।' 

एक ने कहा कि - 'स्वागत है आपका क्यूट एंजेल।'

Content Writer

palak