आपके भी हाथ-पैर ठंडे पड़ते हैं तो अपनाएं ये उपचार

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 01:15 PM (IST)

हाथ पैर का ठंडा होना : सर्दी का मौसम ठंड के साथ-साथ बहुत सारी समस्याए लेकर आता है। सर्दियों में हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना आम समस्या है। यह किसी एक की नहीं बल्कि बहुत से लोगों की समस्या है लेकिन जरूरी नहीं कि अगर हाथ-पैर ठंडे हो रहे है तो इसका कारण सिर्फ सर्दी ही है। सर्दी के अलावा भी इसके कई कारण हो सकते है। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसकी के साथ इनके कुछ घरेलू इलाज भी बताएंगे, जो आपके बड़े काम आएगे।  

 

हाथ-पैर ठंडे पड़ने के कारण 


डायबिटीज
ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी
थायराइड
नर्वस डिसऑर्डर सिस्टम
एमीनिया 


 

हाथ पैर का ठंडा होने के घरेलू उपाय


1. दालचीनी
दालचीनी में विटामिन बी, मैंगनीज, पोटैशियम और अन्य कई पोषक तत्व पाएं जाते है। यह पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते है। रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में छोटा चम्मच दालचीनी मिलाकर पीएं।

 

2. हल्‍दी
हल्दी के कई स्वास्थ गुण है। इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता हैं। हल्दी वाले दूध में शहद मिलाकर पीने से बहुत सी समस्याओं के साथ-साथ हाथ-पैर ठंडे पड़ने की समस्या भी दूर होती है। 

 

3. लहसुन 
लहसुन एंटीवायरल से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से हाथ-पैर ठंड़े होने की प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। इसके अलावा इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल रखें। 

 

4. आंवला
आंवला विटामिन्स से भरपूर होता है। रोजाना एक या दो आंवला को डाइट में शामिल करने से सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

 

 

फैशन हो या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari