अगर आप भी लगाते हैं कमर पर कंसकर बेल्ट तो आपके आस-पास ही रहेगी ये बीमारियां

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 10:49 AM (IST)

कुछ लोग कमर पर पेंट कसने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपकी पर्सनैलिटी को तो अलग लुक मिलता ही है लेकिन इससे कई तरह की पेट की गंभीर बीमारियां घेर लेती है। दिनभर बेल्ट कसने से पेट की नसों और पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है। कुछ लोग इन पेट की बीमारियों से राहत पाने के लिए कई तरह की मेडिसिन का सहारा लेते हैं लेकिन उसके होने की वजह से अनजान रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो कसकर बेल्ट बांधने के कारण होती है। इसे जान कर आप बेल्ट बांधने की आदत को छोड़ कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।



1. इससे पाचन शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भोजन करने के बाद डायजेशन सही ढंग से नहीं हो पाता।

2. कस कर बेल्ट बांधने से आंतो पर सीधा प्रभाव पड़ता है और कब्ज की समस्या हो जाती है।

3. पेट में अक्सर एसिडिटी की समस्या रहना भी बेल्ट कसना हो सकता है।

4. बेल्ट कसने से पैरों की हड्डियों पर असर पड़ता है। इससे हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं।

5. इससे पैरों में सूजन आ सकती है और कमर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

6. कमर पर बेल्ट कसने से रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पड़ता है।

7. इसके अलावा बेल्ट बांधने से पुरुषों में स्पर्म कांउट कम हो सकते हैं।

8. टाइट करके बेल्ट कसने से ब्लड सर्कुलेशन में भी परेशानी आती है। ब्लड सर्कुरेशन रूकने की समस्या के चलते उस स्थान पर एक खाली जगह बन जाती है और वहा खराब खून बनने लग जाता है।
 

Punjab Kesari