प्राकृतिक नजारों और एडवेंचर का एक साथ लेना है मजा तो घूमने जाएं श्रीलंका

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 05:15 PM (IST)

घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर नई-नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। वह एेसी जगहों पर घूमना चाहते हैं जहां कम पैसों में प्राकृतिक के खूबसूरत नजारों का मजा लिया जा सके। अगर आप भी इस बार अपनी फैमिली या फ्रैंड्स के साथ घूमने के लिए एेसी ही जगह ढंढू रहे हैं तो श्रीलंका आपके लिए एक दम सही है।

 

 

श्रीलंका अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। सुंदर नजारों के अलावा भी श्रीलंका में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है। आज हम आपको उसी के बारे में बताएंगे।

 

 

एला पहाड़ों और जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगा। यहां पर याला नेशनल पार्क भी है। इसको दुनिया के सबसे तेज तेंदुआ का घर कहा जाता है। इस देखकर आपको हैरत भी होगी और मजा भी आएगा। नेचर के साथ एडवेंचर के शौकिन हैं तो यहां जाना न भूलें।

 

 

जिन लोगों को पुरानी चीजे देखना अच्छा लगता है। वह पोलोन्नरुवा में जा कर देख सकते हैं। पुराने समय की चीजों को देखने का मजा ही अलग है। यहां आकर आपको ऐसी बहुत सारी चीजों से रूबरू होने का मौका मिलेगा जो आप ने पहले कहीं नहीं देखी होगी।


  

 

श्रीलंका के मंदिरों में अद्भुत शिल्प कलाकारी की गई है। यहां पर भगवान बुद्ध के 150 मूर्तियां मौजूद हैं। 

 

 

Punjab Kesari