बर्फीली वादियों में घूमने के हैं शौकीन तो जरूर जाएं दावोस

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 03:40 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकिन लोगों को अक्सर खूबसूरत वादियों में जाने का मन होता। लाग वीकेंड का प्लान बनाते समय भी आप प्रकृतिक खूबसूरती और एंजॉय करने वाली जगहों पर ही जाना पसंद करते है। बहुत से लोग तो घूमने के लिए स्विट्जरलैंड, स्कॉटलैंड, जापान या थाईलैंड जाना पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत जगहें के बारे में बताने जा रहें है, जहां पर आप खूबसूरत नजारों और वादियों का मजा ले सकते है। स्विट्जरलैंड में स्थित इस छोटे से शहर दावोस में आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते है। तो आइए जानते है दावोस की खूबसूरती के बारे में।

यूरोप के सबसे उंचे शहरों में से एक यह शहर नदी के तट पर है। पर्वत से घिरा दावोस शहर समुद्री तल से 1,560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 11 प्रतिशत जनसंख्या वाले इस शहर में सिर्फ 35 प्रतिशत पर ही खेती होती है। इस शहर का 22.2 प्रतिशत में जंगल है, जिसे देखने के लिए टूरिस्ट यहां आते है।

यहां के ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते है और कुछ सर्बो-क्रोएट या इटालिन बोलते है। बर्फ से घिरे इस शहर की खूबसूरती रात के समय और भी बढ़ जाती है। नवम्बर से अप्रैल के बीच यहां का मौसम और भी खूबसूरत हो जाता है।

खूबसूरत वादियों के अलावा आप यहां पर दावोस लेक, बॉटिनिकल गार्डन, पारसेन स्किगीबेट, किरचानेर म्यूजियम दावोस जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा रात की खूबसूरत लाइट्स के बीच आप इस शहर की नाइट लाइफ भी एंजॉय कर सकते हैं।

यहां की बर्फीली पहाड़ियों पर आप स्केटिंग भी कर सकते है। इसके अलावा ट्रैन में बैठ कर आप इस छोटे से शहर की पहाड़ों की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं। तो अगर आपको भी बर्फीली पहाड़ियों पर घूमने का शौंक है तो आप भी जरूर जाएं इस शहर में। इस शांत शहर में आप अपने वीकेंड को और भी मजेदार बना सकते है।

Punjab Kesari