करना चाहती हैं गर्भधारण तो डाइट में शामिल करें ये 8 फूड्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 12:59 PM (IST)

शादी के बाद फैमिली प्लानिंग करने से पहले महिलाओं को कुछ बातों के बारे मे जानना बेहद जरूरी है। गर्भधारण करने से पहले महिलाओं का खुद को उसके लिए तैयार करना बहुत आवश्यक होता है। अगर कोई महिला शारीरिक तौर पर कमजोरी है तो उसको गर्भधारण करते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एेसे में डाइट में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार को आहार को शामिल करके गर्भधारण में आ रही मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको फर्टिलिटी आहारों के बारे में बताएंगे ताकि आसानी से मां बन सकें।

1. विटामिन सी से भरपूर भोजन

 
 रिर्सच के अनुसार जो महिलाएं मां बनना चाहती है  उनको विटामिन सी से भरपूर भोजन खाना चाहिए। रोजाना संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का सेवन करने से महिलाओं को गर्भधारण करने मे आसानी होती है।

2. ओमेगा 3 फैटी
बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट में ओमेगा 3 फैटी पाई जाती है जो गर्भधारण करने में सहायक होते हैं। जो महिलाए मां बनने वाली या मां बनना चाहती है वह रोजाना ओमेगा 3 फैटी वाली चीजें खाएं।

3. हरी सब्जियां


हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, फोलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट जो प्रजनन अंगो को स्वस्थ और ठीक रखने का काम करता है। जब कोई महिला मां बनने वाली हो तो उसको पालक की सब्जी का रोजाना सेवन करना चाहिए।

4. फोलिक एसिड
फैमली प्लानिंग कर रही हैं तो अपनी डाइट में फोलिक एसिड से भरपूर आहार शामिल करें। यह गर्भधारण में मदद करते हैं क्‍योंकि फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों के प्रोडक्‍शन को बढ़ा कर गर्भधारण करने में मददगार साबित होता है।

5. फाइबर


साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इनको खाने से पाचन क्रिया सही रहने से शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है।

6. पानी
गर्भधारण करने वाली महिलाओं को जितना हो सके उतना ज्यादा से ज्यादा पानी चाहिए। ज्यादा पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक से कार्य करते हैं। इससे आसनी से गर्भधारण किया जा सकता है।

7. डेयरी प्रोडक्‍ट
जो महिलाएं गर्भवती होना चाहती हैं उनको डेयरी प्रोडक्ट का सेवन आवश्य करना चाहिए। दूध, दही, पनीर खाने से हड्डिया मजबूत होने के साथ ही गर्भवधारण करने में सहायक होते हैं।

8. अनानास


अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो ओवुलेशन के बाद सप्‍ताह के दौरान अनानास खाएं। क्‍योंकि इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलिन अंडे के आरोपण के दौरान गर्भाशय अस्‍तर को गाढ़ा होने में मदद करता है।

 

Punjab Kesari