मुसीबत से बचना है तो  इन 4 जगहों से रहे दूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 05:50 PM (IST)

आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा। पंडित कौटिल्य आचार्य चाणक्य के विचार ना सिर्फ लोगों को मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि उनकी सीख से आप सफलता भी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे नियम भी बताएंगे, जो आपको बर्बाद होने से बचे सकते हैं। दरअसल, आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी जगहों और स्थितियों बारे में बताया है, जहां आपको बिल्कुल भी नहीं ठहरना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आपको रोजाना किन चीजों से बचकर रहना चाहिए।

1. दंगे वाली जगह 

अगर आपके आप पास कहीं पर दंगे का माहौल बन रहा है तो उस जगह को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। क्योंकि अगर आप वहां पर मौजूद रहे तो आपको नुकसान हो सकता हैं। इतना ही नहीं आपको पुलिस व प्रशासन के सवालों का भी सामना कर पड़ सकता हैं। 

2. युद्ध की स्थिति

अगर आपको अपने राज्य में किसी भी तरह से युद्ध की स्थिती नजर आती है तो आपको जल्द से जल्द वह राज्य छोड़ देना चाहिए। क्योंकि वहां पर रहते हुए आपके प्राणों पर संकट हो सकता हैं। 

3. सूखे की जगह 

अगर कहीं पर सूखा पड़ा है या जमीन बंजर है तो वहां पर कभी भी अधिक समय के लिए नहीं रहना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी न केवल हालत खराब होगी साथ ही साथ आपको खाने पीने की भी कमी हो जाएगी। 

4.  संदिग्ध लोगों से रहे दूर 

इस समाज में कई तरह के व्यवहार वाले लोग रहते है, इनमें से कुछ लोग हमारे भरोसे के होते लेकिन कुछ ऐसे होते है जिनका चरित्र व व्यवहार पूरी तरह से संदेश पूर्वक होता है। ऐसे लोगों पर हमें कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह के लोगों के पास रहने से हमें हमेशा नुकसान ही होता है या हमें किसी तरह की मुसीबत न बचा कर हमें मुसीबत में ही फसातें है। 

Content Writer

khushboo aggarwal