मनमुटाव से बचना है तो शादी से पहले पूछें ये सवाल

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 11:18 AM (IST)

शादी जीवन का सबसे अहम फैसला है। इससे भी जरुरी यह है कि आपका होने वाला जीवनसाथी आपके बारें में क्या सोचता है। मगर यह सब बातें तभी होंगी जब आप उनसे अपनी सारी बातें साझा करेंगे। शादी करने से पहले कुछ सवालों के जवाब जानने हर किसी के लिए जरुरी होते है। लेकिन लड़कियों के लिए कई चीजों का पता लगाना सबसे ज्यादा अहम होता है। अगर आप भी शादी करने जा रही है तो इन सवालों का जवाब अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछें। यह आपकी आनेवाली जिंदगी में मनमुटाव को पैदा होने से बचाएगा। आइए आपको बताते है इन सवालों की लिस्ट...... 

उनपर कही शादी का दबाव तो नहीं 

कई बार ऐसा होता है की पारिवारिक और अन्य दबाव के कारण लोग शादी करने के लिए तैयार हो जाते है। आप उनसे उनकी शादी करने की वजह जरूर जानें। यह आपको भी अपना शादी का फैसला सक्रीय करने में मदद करेगा। 

शारीरिक संबंध के बारें में जानें उनकी राय 

आजकल के मॉडर्न दौर में शारीरिक संबंधो के बारें में लोग बहुत खुले विचारों के है। आप उनसे बिना हिचकिचाए सारी बातें खुल कर कर सकती है। आप उन्हें मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए जरूर कहे। इससे यह भी पता चल जाएगा की कही उन्हें यौन संबंधी कोई दिक्कत तो नहीं है। लड़का हो या लड़की शादी से पहले ऐसे टेस्ट करवाने जरुरी होते है। 

फैमिली प्लांनिग 

कई लोगों को शादी के अगले साल ही बच्चे की उम्मीद होती है। तो ऐसी बातों के बारें में आपको पहले ही सारी बातें क्लियर कर देनी चाहिए।

 

पसंद और नापसंद 

अगर आप अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद पहले से ही जान लेंगे तो आगे चल कर आपको किसी भी मनमुटाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

शादी के बाद है जॉब करने की इजाजत ?

शादी के बाद अक्सर ऐसा होता है कि लड़कियों को हाउसवाइफ बनने के लिए कहा जाता है। उनसे इस बात की उम्मीद होती है कि वो सिर्फ घर का ध्यान रखेंगी और जॉब नहीं करेंगी। तो ऐसे बातें पहले ही पूछ लेनी चाहिए। 

Content Writer

shipra rana