नदियों के किनारे बैठने का है शौंक तो एक बार जरूर जाएं यहां

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 05:53 PM (IST)

संसार में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं। घुमने फिरने के शौकिन लोग हर बार नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। जैसे दिन में एक बार खाया खाना आप दोबारा नहीं खा सकते, वैसे ही बार-बार एक ही जगह पर नहीं जा सकते। हर बार एक ही जगह पर जाने से व्यक्ति बोर हो जाता है। एेसे में हम आज आपको एेसे शहरों के बारे में बताएंगे जहां आप छोटी- छोटी नदियों और वहां की खूबसूरत नजारों का एक साथ आनंद ले सकते हैं। अगर आपको भी पानी के किनारे बैठने और शांत माहौल में रहने अच्छा लगता है, तो इन शहरों में एक बार जरूर जाएं।

 

1. हॉम्बुर्ग


हॉम्बुर्ग में विश्व के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे ज्यदा नहरे हैं। यहां पर आपको जर्मनी के इतिहास के बारे में सब कुछ जानने को मिलेगा। अगर पुराने और नए जमाने के संगम को देखना हो तो हाम्बुर्ग जरूर आएं।

 

2. एम्सटर्डम


ऐम्सटर्डम नीदरलैंड की राजधानी है। यह यूरोप शहर के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। ऐम्सटर्डम में वेनिस से ज्यादा नहरें हैं। घरों के किनारों से निकलती यह नदिया शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।


3. सेंट पीटर्सबर्ग


सेंट पीटर्सबर्ग बाल्टिक सागर और नेवा नदी को आपस में जोड़ता है। जहां इन दोनों का संगम होता वहां का नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। सेंट पीटर्सबर्ग में हर साल व्हाइट नाइट फेस्टिवल की आयोजन किया जाता है। 


4. आलापूझा (अलेप्पी)


विदेशों की तरह ही भारत में कई एेसे शहर हैं। जहां सुंदर और छोटी- छोटी नदिया बहती है। एेसा ही नजारा केरल के आलापूझा (अलेप्पी) में देखने को मिलता है। आलापूझा की नदियों में नोका पर पूरा दिन घूम सकते हैं। आप चाहें तो खूद भी किराए पर नोका लेकर चला सकते हैं।

 

5. एनेसी


झील और नहरों के किनारे बने एनेसी शरह में कई ऐसे रेस्टूरेंट्स हैं। यहां पर आप वाइन के साथ खूबसूरत नजारों का मजा लें सकते हैं।


6. स्टॉकहोम


यहां आप नदियों के साथ राजकीय महल और बेहतरीन नजारों का आनद एक साथ ले सकते हैं। सर्दियों के मौसम में स्टॉकहोम की नदियों के सूखने पर यहां स्केटिंग की जाती है।

 

7. सूजौ


सूजौ शहर नदिया और इसकी खूबसूरती दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर आप साफ सुथरे पानी के नजारों के साथ स्थानीय खान-पान और यहां की संगीत धुनों मजा ले सकते हैं।

 

Punjab Kesari