बोल्ड लुक है पसंद तो ट्राई करें हिना खान के ये 5 लिप कलर

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 03:14 PM (IST)

हिना खान टीवी इंडस्ट्री की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपने आउटफिट, हेयर स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। वह एेसी लुक कैरी करती हैं जो हर लड़की पर अच्छा लगेगा। आज हम आपको हिना के ट्रैंडी लिप कलर के बारे में बताएंगे।  अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना और बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो हिना के इन लिप कलर को ट्राई कर सकती हैं।  

 

1. कोरल रेड


हिना खान को कई बार इस तरह की लिप कलर मे देखा गया है। यह लिप कलर हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। शादी, फंक्शन या कही पर भी इस लिप शेड को लगाकर खूबसूरत दिख सकते हैं।

 


2. पिंक लिप कलर 


आप अपनी मेकअप किट में पिंक लिप कलर भी रख सकते हैं। यह डार्क स्किन वाली लड़कियों पर अच्छा लगता है।
 


3. न्यूड लिप कलर 


आजकल न्यूड लिप कलर बहुत ज्यादा फैशन में है। इसको लगाने से क्लासी और ग्लैमर लुक मिलता है।

 


4. हॉट रेड लिप कलर

 

बॉल्ड और हॉट दिखने के लिए रेड लिप कलर लगा सकते हैं। यह लिप कलर हर तरह की स्किन टोन पर अच्छा लगता है।

 


5. बरगंडी लिप कलर

अगर आपको रैड, पिंक लिप कर नहीं पसंद तो आप हिना की तरह बरगंडी लिप कलर भी लगा सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक देगी ।

Punjab Kesari