पंजाब घूमने जा रहे हैं तो जरुर एंजॉय करें वहां की ये 6 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 06:26 PM (IST)

पंजाब केवल देशी नहीं विदेशी लोगों का भी मनपसंद पर्यटक स्थल है। पंजाब का खान-पान, पहरावा, यहां देखने लायक खूबसूरत और धार्मिक जगहें सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। ज्यादातर लोग पंजाब यहां के खाने का स्वाद चखने के लिए आते हैं। अगर आप भी पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों को खास जगहों पर जाकर चखना मत भूलें। जैसे कि..

पराठे

पराठे पंजाब की शान है। यहां के पराठे दुनिया भर में मशहूर हैं। पंजाब में आपको आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद चखने को मिलेगा। खास बात इन पराठों के साथ आपको अलग-अलग तरह के आचार में खाने को मिलेंगे।

सरसों का साग

पंजाब आकर सरसों का साग का स्वाद न लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। साग का मजा मक्की या फिर गेहूं की रोटी के साथ लिया जा सकता है। सरसों का साग, मक्की दी रोटी और साथ में एक बड़ा गिलास लस्सी जीवन भर आपको पंजाब की सैर आपको भूलने नहीं देंगे।

दाल तड़का

हर घर में मूंग की दाल आम बनती है लेकिन पंजाब में मिलने वाली दाल तड़का का कोई मैच नहीं। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके से तड़का लगाकर इतना स्वादिष्ट बना दिया है कि लोग इसका स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से चले आते हैं। इसके अलावा मां की दाल भी पंजाब में बहुत टेस्टी मिलती है। पंजाब के आलू-पूड़ी और खट्टी आलू की सब्जी भी बहुत फेमस है।

तंदूरी नान

तंदूरी नान का चलन पंजाब से ही शुरु हुआ है।  पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। यहां आपको नान की कई तरह की वरायटी खाने को मिलेगी। जैसे कि पनीर, चिकन और आलू-गोभी की स्टफिंग वाले नान। खासतौर पर यह नान सफेद चनों के साथ परोसे जाते हैं। जो नान का स्वाद दोगुना कर देते हैं।

लस्सी

पंजाब जाकर मीठी लस्सी न पी तो क्या किया। पंजाब आने वाले सभी पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। लस्सी को मलाईदार दही से तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इन पंजाबी लस्सी की बात ही कुछ और है। 

पहरावा

खाने पीने के साथ-साथ आपको यहां का पारंपरिक पहरावा भी जरुरी खरीदना चाहिए। यहां का कुड़ता-पजामा और पंजाबी सलवार सूट दुनिया भर में पसंद किया जाता है। यहां तक कि विदेशों से आने वाले लोग खासतौर पर अमृतसर मेें ही कपड़ों की शॉपिंग करना पसंद करते हैं। पंजाबी सूट के साथ पंजाब-जूती खरीदना मत भूलें।

Content Writer

Harpreet