बालों की समस्याओं से परेशान हैं तो खाएं ये 5 आहार

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 06:17 PM (IST)

बालों की देखभाल कैसे करें : लंबे, घने बाल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। हर लड़की की इच्छा होती है कि उसके बाल स्वस्थ, मुलायम और चमकदार हो लेकिन बालों को स्वस्थ रखना इतना आसान नहीं होता। लंबे बालों के लिए खान-पान और उनकी केयर करना भी ज़रूरी होती है ताकि उनको पोषण मिलता रहे लेकिन आजकल की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता। एेसे में अपनी डाइट का ध्यान रखकर बालो को सुंदर और मुलायम बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ एेसे आहारों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से बालों को लंबा, घना और स्वस्थ रखा जा सकता है। 

 1. लहसुन


लहसुन खाने से या लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं। रोजाना 4- 5 लहसुन की कलिया खाने से बालों की चमक बढ़ने के साथ ही लंबाई भी बढ़ती है। आप लहसुन की कलियों का रस भी लगा सकते हैं ये भी फायदेमंद होता है।

 

2. सीताफल
सीताफल शरीर को पोषण प्रदान करता है। यह एक एेसा फल है जिसको खाने से कुछ ही दिनों में बाल बढ़ने लगते हैं। आप चाहे तो सीताफल के पत्तों और बेर के बीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस पैक को लगाने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं।

 

3. आंवला 

आंवला और मेहंदी को समान मात्रा में मिलाकर उसको रात भर भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी से बालों को धोएं। इसका उपयोग करने से बाल मुलायम होने लगते है।

 

4. आम
आम खाने में टेस्टी होने के साथ ही स्वस्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आम ही नहीं बल्कि इसकी गिरी भी बहुत लाभदायक है। आम और आंवले के बीजों को पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से बाल घने और घुंघराले होते हैं।

 

5. ककड़ी


जिन व्यक्तियों के बाल कम या फिर गंजेपन की समस्या है उनके लिए ककड़ी बहुत फायदेमंद है। रोजाना ककड़ी खाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है। ककड़ी के रस में गाजर और पालक का पानी मिलाकर लगाने से बाल बढ़ने लगते हैं।

 

Punjab Kesari