होली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो यहां देखिए Best Tourist Places

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 01:42 PM (IST)

होली का त्यौहार भारत के हर हिस्से में मनाया जाता है। चूंकि इस दौरान बच्चों की छुट्टियां भी होती हैं इसलिए कुछ लोग बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना लेते हैं। भारत में होली मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह वास्तव में इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस तरह का अनुभव लेना चाहते हैं। आपको भारत में पारंपरिक मंदिर अनुष्ठानों से लेकर डीजे, भांग और बहुत सारे रंगों के साथ आधुनिक पार्टियों देखने को मिल जाएगी। आज हम आपको होली सेलिब्रेशन के लिए भारत की कुछ खास जगहों के बारे बताएंगे, जहां आप इस रंगों वाले फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

बरसाना

बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में फेमस है, जो कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। इसमें बरसाना और नंदगांव गांव की महिलाएं, पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं, जिसे लट्ठमार होली कहा जाता है। 

मथुरा और वृंदावन

दिल्ली से चार घंटे की दूरी पर मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में मुख्य होली के दिन से 40 दिन पहले वसंत पंचमी (सर्दियों का अंत) पर होली समारोह शुरू हो जाता है। मथुरा वह जगह है जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जबकि वृंदावन में उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

पीओ शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल

शांतिनिकेतन में बसंत उत्सव (वसंत महोत्सव) के रूप में होली का उत्सव प्रसिद्ध बंगाली कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किया गया था। यहां होली का उत्सव तीन दिन तक चलता है, जिसमें लोग लोक गीत गाते हैं और रंगों के साथ उत्सव मनाते हैं।

आनंदपुर साहिब

पंजाब के आनंदपुर साहिब में सिखों की तरह होली का अनुभव लें। यहां होला-मोहल्ला का वार्षिक मेला होता है जो 1701 में शुरू हुआ था। यह पहली बार सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा होली मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें आपको कुश्ती, मार्शल आर्ट, नकली तलवार की लड़ाई, कलाबाजी सैन्य अभ्यास और पगड़ी बांधना जैसी चीजें देखने को मिलेगी।

मुंबई

अगर आप म्यूजिकल होली पर पार्टी एंजॉय करना चाहते हैं तो मुंबई से बेस्ट जगह कोई और हो ही नहीं सकती। मुंबई जैसे बड़े महानगर में, आप पूरे शहर में होली के उत्सव देख सकते हैं। 

राजस्थान

राजस्थान के पुष्कर, जयपुर और उदयपुर में होली फेस्टिवल बिल्कुल पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। कई बैकपैकर हॉस्टल यहां मेहमानों के लिए होली पार्टियों का आयोजन भी करते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput