Travel Time: दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें यहां जाने का बेस्ट टाइम

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 02:40 PM (IST)

दुबई का खयाल आते ही हर किसी के दिमाग में रेगिस्तान, ऊंट और शेखों के साथ ही बुर्ज खलीफा की पिक्चर भी उभर आती है। काम की टेंशन से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग दुबई में घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी दुबई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वहां जाने का सही समय भी पता होना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं दुबई घूमने का सही समय और वहां ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट प्लेस।

 

दुबई घूमने का बेस्ट टाइम

दुबई घूमने के लिए सबसे समय सर्दियों में होता है क्योंकि गर्मियों में तपती रेत के बीच घूमना मुश्किल हो जाता है। इस समय दुबई का मौसम पर्यटन के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहता है। सर्दियों में खासतौर पर नवंबर से अप्रैल का समय घूमने के लिए सही हैं। जनवरी और फरवरी महीने में यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं, जिसकी वजह दुबई में आयोजित होनेवाला शॉपिंग फेस्टिवल है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो तुरंत दुबई का टिकच कटवा लें।

दुबई में घूमने के लिए जगह
बुर्ज खलीफा

दुबई का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले बुर्ज खलीफा का नाम आता है। इस ईमारत की खूबसूरती के मुकाबले दुनिया में कोई और इमारत नहीं है। इसकी ऊंचाई  829.8 मीटर है। 

दुबई मरीना

अगर आप दुबई घूमने जा रहे हैं तो इससे अच्छी जगह आपके लिए कोई और हो ही नहीं सकती। इस जगह की खूबसूरती आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देगी। ऊंची-ऊची इमारतों के बीच पानी में चलने वाले क्रूज का नजारा बेहद खूबसूरत और रोमांचकारी होता है।

जुमेराह बीच

यहां पर जुमेराह बीच को दुनिया का सबसे बेहतरीन बीच माना जाता है। दुबई के मैडिनेट जुमेराह बीच से बुर्ज खलीफा को साफ देखा जा सकता है। यहां की खूबसूरती टूरिस्टों को अपना दीवाना बना देती है।

मिरेकल गार्डन

यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं लेकिन मिरेकल गार्डन की बात सबसे अलग है। हर तरफ फैले रंग-बिरंगे फीलों को देखकर आपका मन यहां से वापिस जाने को नहीं करेगा। यह गार्डन 18 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 4 करोड़ 50 लाख फूल लगे हैं। हर साल यहां एक खास फ्लावर फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लोग आते हैं।

दुबई म्यूजियम

शहर के बीचो-बीच बना म्यूजियम इस जगह को और भी खास बनाता है। यहां पर आप दुबई से जुड़े हर रंग को देख सकते हैं। इससे दुबई के पुराने और हाल की में आए फर्क को देखा जा सकता है। यहां पर बनी तरह-तरह की कला कृतिया बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है। 

बुर्ज अल अरब और द पाम

पानी के बीच बना यह होटल बहुत खूबसूरत है। इस आलीशान होटल में रहने के लिए भारी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके अलावा आप दुबई में द पाम भी देख सकते हैं। पान के पत्ते की आकृति की तरह बनी इस जगह को देखने के लिए लोग स्पैशल यहां आते हैं। 

दुबई मॉल

दुबई मॉल पर्यटकों का खास आकर्षण है। इस एक मॉल में ही एक्वेरियम, आइस स्केटिंग, दुकानें और थिएटर है। यहां पर बुर्ज खलीफा का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। शाम के समय यहां पर म्यूजिकल फाऊंटेन को देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड जुटती है।

हवाई सफारी

यहां पर आप हॉट-एयर बलून की मदद से हवाई सफारी के एडवेंचर का भी लुफ्त उठा सकते हो। आसमान से आप पूरे दुबई का नजारा ले सकते है। इसलिए यहां पर आकर हवाई सवारी न करना भूलें।

Content Writer

Anjali Rajput