अगर आप भी रखने जा रहें है बच्चे का नाम तो अपनाए ये टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 12:17 PM (IST)

बच्चा जब मां के गर्भ में होता है। तभी से परिवार वाले और खुद मां बच्चा के लिए कोई सुंदर सा नाम सोचने लगते हैं। बच्चे का नाकरण करना माता- पिता के लिए कठिन काम होता है। बच्चे को पूरी जिंदगी उसी नाम से जाना जाएगा इसलिए उसका नाम बहुत सोच समझ कर रखना चाहिए। कभी भी एेसा नाम नहीं रखना चाहिए जिसका बाद में मजाक बने या बच्चे को खुद का नाम पसंद ही न आए। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई अच्छा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स ले कर आएं है। इनकी सहायता से असानी से बच्चे का नामकरण किया जा सकता है।


1. बच्चा का नाम रखने से पहले अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से किसी नाम पर चर्चा करें। एेसा करने से वह आपको एक से बढ़कर एक सुंदर और क्यूट नामों के बारे में बताएंगे।

 

2. हमेशा एेसा नाम रखें जो बोलने में आसान हो। नाम रखने से पहले उस नाम को बोलकर देखें। इस तरह करने से आपको पता चल जाएगा कि दूसरे लोग आपके बच्चे का नाम ठीक से ले पाएंगे कि नहीं।

3. बच्चे का नाम हमेशा अर्थपूर्ण रखें। ऐसे नाम न रखें, जिनका कोई अर्थ ही न निकलता हो। 

 

4. बच्चे का नाम 2- 3 शब्दों से बड़ा न हो। छोटा नाम का उच्चारण करने में आसानी होती है। एेसे नाम सुनने में बहुत क्यूट लगते हैं।

 

5. आजकल ऑनलाइन कितनी सारी साइट्स पर नए और यूनिक नाम आसानी से ढूंढ जा सकते हैं। उनमें से एक अच्‍छे से नाम का चुनाव करके अपने बच्‍चे का नाम रख सकते हैं।

 

6. अपने परिवार वालों के नाम पर भी कोई सुंदर सा नाम रख सकते हैं। एेसा करने से उस व्यक्ति के गुण भी आपके बच्चे में आ सकते हैं।

 

7. नामकरण के लिए बाजार में कई किताबें मौजूद हैं। इन किताबों से बच्चे का नाम तलाशने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

 

8. नामकरण करते वक्‍त गोत्र और नक्षत्रों का भी ध्‍यान रखें, बच्‍चे का नाम परंपरा के अनुसार ही करें। 

 

9. बच्‍चे का नाम थोड़ा अलग सा रखें। एेसा करने से वह सबके बीच में अपने नाम के आधार पर भी प्रसिद्ध हो जायेगा। अलग सा नाम उसकी पहचान बन जाएगा।

10. इन सब के अलावा आप चाहें तो किसी भी एक नाम को चुनकर उस पर ऑनलाइन वोटिंग भी कर सकते हैं। इसके साथ ही उस नाम पर अपने दोस्‍तों और घरवालों की राय भी ले। एेसा करने से आप अपने बच्चे को सुंदर सा और यूनिक नाम दे सकते हैं।


 

Punjab Kesari