घूमने जा रहे हैं भूटान तो पहले जान लें यहां के अनोखे नियम-कायदे

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 05:46 PM (IST)

घूमने के लिहाज से भारत का पड़ोसी देश भूटान बिल्कुल परफेक्ट है। अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए इस शहर में टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं लेकिन इस देश के नियम कायदे बहुत ही अलग है, जिसके बारे में अगर पहले ही जान लिया जाए तो आपके लिए अच्छा होगा। आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन भूटान में आज भी राजा का कानून चलता है इसलिए यहां के नियम कायदे कुछ अलग हैं। अगर आप भूटाने जाने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो पहले यह टिप्‍स जरूर पढ़ लें।

 

1. पासपोर्ट/वीजा की जरूरत नहीं
इस शहर में ट्रैवल करने के लिए आपको पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं है। आप इस शहर में घूमने के लिए सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं लेकिन रोड़ ट्रिप के लिए अपने पास परमिट रखना न भूलें।

2. फैमिली के साथ ही जा सकते हैं भूटान
आपको बता दें कि भूटान में आप अकेले ट्रैवल नहीं कर सकते। यहां आपको पूरी फैमिली या दोस्तों के साथ ही जाना पड़ेगा। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं, बस यहां सोलो ट्रिप के लिए नो-एंट्री है।

 

3. नहीं चलता आधार कार्ड
भारत में भले ही आपके सभी काम आधार कार्ड से होते हैं लेकिन यहां इसकी कोई वैल्यू नहीं है। यहां केवल परमिट ही चलता है और एक परमिट पर आप 15 दिन तक भूटान में बिना किसी रोक-टोक के रह सकते हैं। अगर आप भूटान किसी बिजनेस या किसी काम से जा रहे हैं तो आपको 6 महीने तक का परमिट मिल सकता है।

4. कैश लेकर जाएं भूटान
यहां की सबसे अच्छी बात तो यह है कि भूटान और भारत की करंसी की वैल्यू में ज्यादा फर्क नहीं है। इतना ही नहीं, यहां भारत की करंसी भी चल जाती है लेकिन ऐसा भूटान के कुछ शहरों में ही होता है। आपको बता दें कि भूटान के एटीएम से पैसे निकालने के लिए 200 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज लगता है।

 

5. इंडियन फूड का मजा
आपको यहां खान-पान में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इस शहर में इंडियन फूड आसानी से मिल जाए। आप भूटान के किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में टेस्टी इंडियन फूड का मजा ले सकते हैं।

 

Content Writer

Anjali Rajput