वेडिंग सीजन में अपने स्टाइल को बनाना है डिफरेंट,  तो दीपिका से लें Jewelery Inspiration

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 10:12 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जितनी अपनी बेहतरीन अदाकारी को लेकर फेमस है उतना ही शानदार है उनका लुक्स और स्टाइल। बात चाहे रेड कार्पेट लुक की हो या  कैजुअल लुक्स वह कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती है। सिर्फ आउटफिट ही नहीं दीपिका का एसेसरीज लुक भी एक स्टेटमेंट क्रिएट करता है। अगर आप भी उनक लुक से इंस्पायर्ड है तो उनके डिफरेंट स्टाइल एसेसरीज पर से भी आइडिया लेना ना भूलें। 


स्टोन स्टडेड इयररिंग्स 

दीपिका के स्टोन स्टडेड इयररिंग्स को लाल, नारंगी या पीले रंग की साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है। गोल्ड फिनिश में जटिल डायमंड के साथ यह ईयररिंग आपको आकर्षक लुक देगा। 


ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स 

हल्के और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स आपके लुक को भी चमकदार बना सकता है। इस तरह की ज्वैलरी आप इंडियन वियर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।


एक्सट्रा लॉन्ग लटकन

अगर आप किसी पार्टी की शान बनना चाहती हैं तो  यह एक्सट्रा लॉन्ग लटकन Try कर सकती हैं। इसमें रंग आप कोई भी चुन सकती हैं। 

पर्ल हूप इयररिंग

इस तरह के पर्ल हूप इयररिंग आपके पूरे लुक को निखार देगा। इसे Flaunt करने के लिए आप चाहें तो हाई पोनी कर सकती हैं। इस लुक को आप फ्रेंड्स पार्टी या डिनर पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

स्मॉल ईयररिंग्स

अगर आप पार्टी में बन हेयरस्टाइल बना रही हैं तो दीपिका की तरह ब्यूटीफुल स्मॉल ईयररिंग्स पहन सकती हैं ताकि इनकी खूबसूरती साफतौर पर झलक सके। 

पन्ना ईयररिंग्स 

सोने की फिनिश के साथ पन्ना ईयररिंग्स को अपने  एसेसरीज वार्डरोब में जरूर शामिल करें।  आप वेडिंग फंक्शन में इसे पहनकर अपना स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

फ्लोरल ईयररिंग 

यह फ्लोरल ईयररिंग  किसी भी आउटफिट के साथ कमाल के ही लगेंगे। सिम्पल सिल्क साड़ी के साथ यह स्टाइल बहुत ही प्यारा लगेगा।

डायमंड इयररिंग्स

इसे लंबे डायमंड इयररिंग्स के साथ दीपिका ने अपनी पार्टी ड्रेस को काम्पलीमेंट किया है। इस तरह का लुक आपको भी जरूर आजमाना चाहिए।
 

Content Writer

vasudha