अरैंज मैरिज कर रही है तो लड़के से जरूर पूछे ये सवाल

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 01:21 PM (IST)

शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। लड़की हो या लड़का दोनों को बहुत समझदारी से यह फैसला पक्का करना चाहिए। खासकर के अरैंज मैरिज में दोनों को घरवालों के साथ मिलकर यह फैसला लेना चाहिए। मगर लड़कियों को मां-बाप की पसंद से शादी करने में बस एक ही दिक्क़त आती है। उन्हें अक्सर लगता है कि वो जिस लड़के से मिलने जा रही है, उनसे वो कैसे और कौन-से सवाल पूछें कि उन्हें इस बात का अंदाजा हो जाए कि वो लड़का उनके लिए सही है या नहीं ? इस असमंजस में वो किसी भी फैसले तक नहीं पंहुच पाती है। यहां-तक कि शादी भी तय हो जाती है और वो कंफ्यूस ही रहती है। आज हम उन सभी लड़कियों के लिए कुछ प्रशनों की लिस्ट लाए है, जिसे उन्हें होने वाले दूल्हे से जरूर पूछने चाहिए। 

क्या कभी मां के बिना रहे हो ?
यह सवाल आपको उस लड़के से जरूर पूछना चाहिए। यह सवाल इसलिए जरुरी है क्योंकि यह आपको दर्शाएगा कि वो लड़का पूरी तरह से अपने कामों के लिए अपनी मां पर निर्भर नहीं हैं। शादी के बाद यह हुनर आप दोनों के लिए बहुत काम आएगा। 

काम के आलावा कोई हॉबी है ?
कई बार लड़के काम में बहुत बिजी हो जाते है। प्रतिभा और हॉबी को दिखाने का वक्त नहीं मिलता है। मगर जिन्हे अपने पैशन से प्यार होता है वो अपने बिजी काम के बिच भी उस चीज के लिए समय निकाल लेते है। जिसे आप शादी के लिए देखने जा रही है उससे यह सवाल जरूर पूछे। यह आगे चल कर आपको दर्शयागा कि आपका होने वाला हस्बैंड आपके लिए काम से टाइम निकालेगा या नहीं ?

किसी चीज को लेकर है बहुत लगाव ?
आपको यह जरूर जानना चाहिए कि उन्हें किसी चीज को लेकर ज्यादा लगाव तो नहीं क्योंकि आगे चल कर आपको इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। कभी भी इस बात को लेकर आपके बिच लड़ाई नहीं होनी चाहिए। 

घर में करीबी है कौन ?
यह जानकार आप उनके चाहने वालों के दिल में भी जगह बना सकेंगी। यह आपको बताएगा कि उन्हें कैसे लोग पसंद है। 

शादी के बाद क्या होगा रूटीन ?
यह जानना बेहद जरुरी है। इससे आप पता लगा सकेंगी कि वो आपके जॉब के बारें में क्या सोच रखते है, कहां रहने का सोचा है, फैमिली प्लानिंग और अन्य सवाल जो हर लड़की को शादी करने से डराती है। 

Content Writer

shipra rana